फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP State Entrance Exam to be conducted with the help of Artificial Intelligence for the first time

यूपी: 206 केंद्रों पर आज होगी राज्य प्रवेश परीक्षा, पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल से होगी निगरानी

Sun, 20 Sep 2020 12:46 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 20 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
UP State Entrance Exam to be conducted with the help of Artificial Intelligence for the first time
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) आज होगी। परीक्षा के लिए पूरे देश में 206 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा तीन पालियों में सुबह 9 से 11 बजे, दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 3.45 से 6.15 बजे तक होगी। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आयोजित इस परीक्षा की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैट बॉट से की जाएगी। इस तकनीक का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एसईई के उप समन्वयक अभिषेक नागर ने बताया कि इसका समन्वयन विवि स्थित वार रूम से होगा। सभी 206 परीक्षा केंद्रों की सूचना भी चैट बॉट पर नोडल अधिकारियों को उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी नोडल अफसर परीक्षा केंद्रों की सूचना, अटेंडेंस, चैट बॉट से वार रूम को देंगे। नागर ने बताया कि नोडल अफसरों को सभी सूचनाएं चैट बॉट से ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

चैट बॉट से सेंटर की हर अपडेट जानकारी सेंट्रल कंट्रोल रूम को मिल रही है। नोडल अफसर चैट बॉट पर ही परीक्षार्थियों की हाजिरी और ओएमआर की पैकिंग से लेकर डिस्पैच तक की सभी जानकारी देंगे। 

प्रदेश में 187 केंद्रों पर होगी परीक्षा 
एसईई समन्वयक प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में 187 और प्रदेश के बाहर दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, पटना, मुंबई, भोपाल, जयपुर, रांची, रुड़की व कोलकाता में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था की गई है। हर पाली के बाद कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा। 

सैनिटाइजर व पानी की बोतल साथ लाएं 
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों और कर्मचारियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को मास्क लगाकर, सैनिटाइजर और पानी की पारदर्शी बोतल साथ लाने को कहा गया है। अभ्यर्थी दस्ताने भी पहन सकते हैं। कर्मचारियों को भी मास्क व दस्ताने पहनना अनिवार्य किया गया है। 

परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन रूम भी बनाए गए हैं। थर्मल स्कैनिंग में जिन अभ्यर्थियों का शारीरिक तापमान 99.4 से अधिक होगा, उनको आइसोलेशन रूम में परीक्षा देनी होगी। 

29 हजार मैसेज का बॉट ने दिया जवाब 
परीक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तैयार चैट बॉट काफी उपयोगी साबित हो रहा है। अभी तक विद्यार्थियों व अन्य लोगों के 29 हजार मैसेज का जवाब चैट बॉट से दिया गया है। आगे परिणाम और काउंसलिंग में भी इसका प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed