{"_id":"671a7908850e1600ba000523","slug":"up-state-employees-got-three-gifts-in-three-days-along-with-early-salary-they-also-got-the-gift-of-salary-a-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी :राज्य कर्मचारियों को तीन दिन में मिले तीन तोहफे, जल्दी सेलरी के साथ वेतन और बोनस का भी उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी :राज्य कर्मचारियों को तीन दिन में मिले तीन तोहफे, जल्दी सेलरी के साथ वेतन और बोनस का भी उपहार
Thu, 24 Oct 2024 10:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:12 PM IST
सार
DA increased in UP: यूपी के राज्य कर्मचारियों की दिवाली के पहले बल्ले-बल्ले हो गई है। तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ उनके डीए बढ़ोत्तरी की घोषणा भी कर दी गई है।
विज्ञापन
योगी सरकार ने लिए फैसले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य कर्मचारियों को बोनस के बाद राज्य सरकार ने डीए (महंगाई भत्ते) का भी उपहार दिया है। राज्य कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि का शासनादेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। इसी के साथ अब महंगाई भत्ते की दर 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गई है। बढ़े हुए डीए का लाभ जुलाई से करीब 27 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों को इस महीने सरकार ने लगातार तीसरा उपहार दिया है। पहले दिवाली से पहले वेतन देने का एलान किया। बुधवार को बोनस की घोषणा की गई और बृहस्पतिवार को महंगाई भत्ता देने का शासनादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक 50 फीसदी के बजाय अब 53 फीसदी डीए का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकाय के कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान के दायरे में आने वाले पदधारकों को मिलेगा।
विज्ञापन
एक जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़ा हुआ डीए भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। जबकि अक्तूबर के डीए का भुगतान 30 अक्तूबर को जारी होने वाले वेतन के साथ किया जाएगा। जो अधिकारी व कर्मचारी भविष्य निधि खाते का सदस्य नहीं है, तो उसकी धनराशि पब्लिक प्राविडेंड फंड या नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा कराई जाएगी।
राष्ट्रीय पेंशन योजना लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का एक जुलाई से 30 सितंबर तक के डीए की राशि का 10 फीसदी के बराबर राशि कर्मचारियों के टियर-1 पेंशन खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस बची धनराशि के 14 फीसदी के बराबर अंशदान टियर-1 पेंशन खाते में जमा किया जाएगा। शेष 90 फीसदी धनराशि पीपीएफ या एनएसएसी में जमा की जाएगी।