फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State BJP President meets PM and Amit Shah, submits report on election defeat in the state

यूपी: पीएम मोदी और अमित शाह से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सौंपी चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
सार

Bhupendra Chaudhary: यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश के ताजा हालातों से उन्हें अवगत कराया। 

विज्ञापन
UP: State BJP President meets PM and Amit Shah, submits report on election defeat in the state
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की मोदी-शाह से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में पार्टी के संगठनात्मक मामलों से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। चौधरी और राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी अलग-अलग मुलाकात की थी। मुलाकातों का यह सिलसिला राज्य में पार्टी के भीतर से असंतोष के स्वर उभरने के संकेत के बीच चला है। लोकसभा चुनावों में यूपी में भाजपा को सपा-कांग्रेस गठबंधन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


पार्टी के नेता भी मानने लगे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केशव प्रसाद मौर्य के मतभेद हैं। राज्य पार्टी की बैठक में मौर्य ने आदित्यनाथ और नड्डा की मौजूदगी में कहा था कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है और कोई भी संगठन से बड़ा नहीं हो सकता है। उनके इस बयान को भी कई राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने योगी के लिए एक संदेश बताया था। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने कार्यालय के हैंडल से भी ‘संगठन सरकार से बड़ा है...’ वाली टिप्पणी पोस्ट कर विवाद को और बढ़ा दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चुनावी हार के लिए अति आत्मविश्वास को जिम्मेदार ठहराया और सुझाव दिया कि पार्टी विपक्षी इंडिया गठबंधन के अभियान का प्रभावी ढंग से मुकाबला नहीं कर सकी। राज्य के कई भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की आलोचना की है। इनमें लोकसभा चुनाव हारने वाले नेता भी शामिल हैं, उन्होंने इसे अपनी हार का एक कारण बताया है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा 80 में से केवल 33 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतीं, जो भाजपा के लिए खराब प्रदर्शन था, जिसने 2019 के आम चुनावों में 61 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने मोदी व शाह को सौंपी चुनाव में हार की रिपोर्ट
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के दिल्ली दौरे के बाद गरमाई सियासी माहौल के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश में ताजा सियासी माहौल की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव में सीटें घटने के कारणों की रिपोर्ट भी सौंपी है। साथ ही सरकार और संगठन के स्तर पर की जा रही आगे की तैयारियों के बारे में जानकारी दी है।

संगठन और सरकार एक दूसरे के पूरक: बीएल वर्मा

UP: State BJP President meets PM and Amit Shah, submits report on election defeat in the state
जेपी नड्डा, भूपेंद्र चौधरी और केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘संगठन सरकार से बड़ा है’ वाले पोस्ट के बाद भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा, मैं भी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं। संगठन का काम संगठन करता है और सरकार सरकारी काम करती है। संगठन और सरकार मिलकर राज्य (यूपी) के विकास के लिए काम कर रहे हैं। संगठन और सरकार दोनों का अपना स्थान है। संगठन और सरकार एक दूसरे के पूरक हैं। मौर्य, चौधरी और नड्डा की बैठक पर वर्मा ने कहा कि इस तरह की ये औपचारिक और अनौपचारिक चर्चाएं और बैठकें होती रहती हैं, और इनका आकलन करने की कोई जरूरत नहीं है। यूपी में हार पर विचार-मंथन के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम आगे बढ़ेंगे। परिणाम चाहे जो भी हो, चिंतन और मंथन जरूरी है। 2027 के लिए हमारा लक्ष्य सभी चुनावों में विजयी होना और भाजपा का झंडा बुलंद करना है।

सपा कांग्रेस का दावा: भाजपा में असंतोष
विपक्ष ने दावा किया है कि यह यूपी में भाजपा में असंतोष का संकेत है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कल्याण सिंह के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए भी यही हुआ था और अब यह तो समय ही बताएगा कि दूसरा कल्याण सिंह उभरता है या नहीं। सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के लिए भाजपा की लड़ाई का मतलब है कि वह जनता के बारे में नहीं सोच रही है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भाजपा की सत्ता की लड़ाई की गर्मी में यूपी में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की जो राजनीति भाजपा दूसरे दलों में करती थी, वही अब अपनी पार्टी के अंदर भी कर रही है। इसीलिए भाजपा अंदरूनी कलह के दलदल में धंसती जा रही है। भाजपा में कोई भी जनता के बारे में नहीं सोचता। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के अंदर व्याप्त आक्रोश का संकेत है जिसे उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति महसूस कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed