फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP special DGP Prashant Kumar says encounter is never our policy.

यूपी: विशेष पुलिस महानिदेशक बोले- एनकाउंटर कभी भी सरकार की पॉलिसी नहीं रही

Wed, 20 Sep 2023 08:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Sep 2023 08:27 PM IST
सार

यूपी के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता में है। शोहदों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
UP special DGP Prashant Kumar says encounter is never our policy.
विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि एनकाउंटर कभी भी सरकार की पॉलिसी नहीं रही। जब भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो जाते हैं और गिरफ्तारी के दौरान या बाद में पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश करते हैं, तब आवश्यक बल इस्तेमाल करके उन्हें नियंत्रित किया जाता है।

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जिनमें अपराधियों ने बेटियों, महिलाओं के साथ छेड़खानी की और जब पुलिस ने गिरफ्तारी की तब भागने की और पुलिस का हथियार छीनने की भी कोशिश की। शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में महिलाओं की सुरक्षा है, इनसे किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से ही प्रदेश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता में महिलाओं की सुरक्षा है। इस तरह का कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोहदों को कानूनी तरह से गिरफ्तार में लिया जाएगा और उन पर आवश्यक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed