फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP will contest elections along with Congress and allies, made these indications regarding giving seats;

यूपी: कांग्रेस और सहयोगी दलों के साथ ही चुनाव में उतरेगी सपा, सीट देने को लेकर किए ये संकेत

Sun, 23 Feb 2025 11:00 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 23 Feb 2025 11:00 PM IST
सार

UP Assembly Elections: 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों को सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। यह अलग बात है कि सीट देने के मामले में वह अधिक उदारता नहीं दिखाएगी। 

विज्ञापन
UP: SP will contest elections along with Congress and allies, made these indications regarding giving seats;
इंडिया गठबंधन यूपी में बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत ही लड़ेगी। कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के साथ कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। हालांकि, इस बार विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों के लिए सपा अधिक सीटें नहीं देगी।

विज्ञापन


विभिन्न राज्यों में इंडिया गठबंधन के समाप्त होने का एलान हो रहा है। राजद, नेशनल कॉन्फ्रेंस और तृणमूल कांग्रेस के नेता गाहे-बगाहे इस तरह के बयान देते रहे हैं। लेकिन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभी तक इस तरह के बयानों से न सिर्फ खुद को अलग रखा है, बल्कि यह भी कहा है कि आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और मजबूत दिखेगा।
विज्ञापन


हालांकि, इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस की उदासीनता कुछ सपा नेता भी ठीक नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि गठबंधन की औपचारिक बैठकों में भी कांग्रेस के रुचि नहीं है। दिल्ली में जो समन्वय समिति बनाई गई थी, वो भी निष्क्रिय है। फिर भी यूपी के आगामी चुनाव को देखते हुए गठबंधन बरकरार रखना ही सही रणनीति होगी। इससे भाजपा विरोधी मतों के विभाजन को रोका जा सकेगा। साथ ही जनता में यह संदेश भी दिया जा सकेगा कि विपक्षी गठबंधन भी मजबूत स्थिति में है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने पहले से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा सरकार की ओर से लिए जाने वाले तमाम निर्णयों को थाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस एक के बाद एक राज्यों के चुनाव हार गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के अनुभव बताते हैं कि राज्यों में जीत पाना कांग्रेस के लिए दूर की कौड़ी है। इसलिए यूपी में भी पार्टी अधिकांश सीटों पर खुद ही लड़ेगी। सहयोगी दलों के लिए बमुश्किल 40-45 सीटें ही छोड़ सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed