फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP will call international media for Milkipur election coverage, alleges misuse of administration

यूपी: मिल्कीपुर चुनाव कवरेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बुलाएगी सपा, प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप

Mon, 06 Jan 2025 08:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 06 Jan 2025 08:14 AM IST
सार

UP by-election: मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव की कवरेज के लिए सपा अंतरराष्ट्रीय मीडिया को कवरेज के लिए आमंत्रित करेगी। साथ ही बूथ स्तर पर संपर्क की टीमें भी लगा दी गई हैं। 
 

विज्ञापन
UP: SP will call international media for Milkipur election coverage, alleges misuse of administration
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा ने खास रणनीति तैयार की है। सपा सूत्रों के मुताबिक, बूथ स्तर पर संपर्क के लिए टीमें लगा दी गई हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया का भी आह्वान किया जाएगा कि उसके लोग यहां चुनाव की कवरेज के लिए आएं।

विज्ञापन


बीते दिनों हुए उपचुनाव में सपा ने सत्ताधारी दल पर चुनाव में पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। सपा सूत्रों का कहना है कि इस बार सपा की कोशिश रहेगी की देश-दुनिया के प्रमुख मीडिया हाउस यहां चुनाव कवरेज के लिए आएं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि दुनिया को पता लगना चाहिए कि यहां चुनाव में क्या होता है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए पैसे खर्च करती है भाजपा -अखिलेश

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। दूसरे दलों और नेताओं को बदनाम करती है। इसके लिए मोटा बजट भी खर्च करती है। उसकी प्रवृत्ति तानाशाही भरी है, लेकिन इतिहास गवाह है हर तानाशाह को अपमानित होकर ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी काम करती है। चुनावों में पुलिस-प्रशासन को अपने पक्ष में अनुचित इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ईमानदारी से कार्य करें। इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है। पीडीए की रणनीति से इंडिया गठबंधन को ताकत मिलेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है। समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र बचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। सपा नए विजन और लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन दोगुना किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर देश का सबसे बेहतरीन हाईवे दिया। मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराकर एमबीबीएस की सीटें बढ़ाईं। भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना के चलते तमाम विकास कार्य रोक दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सराकर बिजली समेत तमाम सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में सौप रही है। भाजपा का रास्ता विनाशकारी है।








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed