फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP president accuses BJP of killing democratic values, says 2022 is the last election to save democracy

यूपी : सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या का आरोप, बोले- 2022 में लोकतंत्र बचाने का अंतिम चुनाव

Thu, 30 Dec 2021 10:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Dec 2021 10:42 AM IST
सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा का कोई विजन न होने से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। किसान तबाह है।

विज्ञापन
UP: SP president accuses BJP of killing democratic values, says 2022 is the last election to save democracy
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2022 में लोकतंत्र को बचाने का अंतिम चुनाव है। भाजपा अपनी नाकामियों को लेकर बुरी तरह बौखला गई है। विधानसभा चुनावों में अपनी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या पर उतारू हो गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हुआ है। सत्ताशीर्ष की भाषा अभद्र, मर्यादाविहीन और निंदापरक होती जा रही है।

विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा का कोई विजन न होने से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। किसान तबाह है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उद्योग और कामधंधे बंद है। भाजपा राज में प्रदेश की जनता कराह रही है। चारों ओर समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। भाजपा ने जितने वादे किए या अपने संकल्प पत्र में लिखे थे, उनमें एक भी पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


कालाधन वापस लाने और हर एक के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा होने के वादों का तो अब जिक्र भी नहीं होता है। भाजपा ने वास्तव में कालाधन के समानांतर अर्थव्यवस्था कायम कर रखी है। जब तक भाजपा रहेगी तब तक कालाधन का धंधा बंद नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एक-एक बूथ पर सक्रिय रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed