{"_id":"61ae2b7bb8d65a177c226455","slug":"up-sp-paid-tribute-to-baba-saheb-by-organizing-a-program-across-the-state-akhilesh-said-the-danger-looming-on-the-constitution-and-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सपा ने प्रदेशभर में कार्यक्रम कर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, अखिलेश बोले- संविधान और लोकतंत्र पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सपा ने प्रदेशभर में कार्यक्रम कर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, अखिलेश बोले- संविधान और लोकतंत्र पर मंडरा रहा खतरा
Mon, 06 Dec 2021 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:55 PM IST
सार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डा. आंबेडकर और डा. लोहिया समानधर्मी थे। दोनों ने शोषण विहीन समाज का रोमानी स्वप्न देखा और मानवता की सेवा में जीवन पर्यंत लगे रहे। दोनों एक मंच पर आना चाहते थे । सैद्धान्तिक सहमति व कार्ययोजना बनने के बावजूद दोनों एक साथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित संविधान और लोकतंत्र की प्रतिष्ठा पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा का न तो लोकतंत्र में विश्वास है और नहीं संविधान में आस्था है। भाजपा संविधान को भी कमजोर करना चाहती है। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय में डा. बाबा साहब आंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ आंबेडकर और डॉ लोहिया मिलकर समाज को नई दिशा देना चाहते थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आंबेडकरवादियों और समाजवादियों को मिलकर सत्ता परिवर्तन कर नया भारत बनाना है। 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव इस दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक होंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बाबा साहब का सम्मान है। उन्होंने अस्पृश्यता को अमानवीय करार देते हुए वंचित दलित समाज का स्वाभिमान जगाने और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी तथा शिक्षित बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। तभी बेरोजगारी बढ़ी है। समाज में नफरत बढ़ी और महंगाई तथा भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। भाजपा आरएसएस दोनों आरक्षण समाप्त करने और मौलिक अधिकारों पर हमला करते हैं। इस दौरान रामजी सुमन, मिठाई लाल भारती, राजेंद्र चौधरी, आरके चौधरी, सर्वेश आंबेडकर, रामबृक्ष सिंह यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह विभिन्न जिलों में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। लखनऊ में जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इसी तरह नगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेृत्व में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
समानधर्मी थे आंबेडकर व लोहिया : शिवपाल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डा. आंबेडकर और डा. लोहिया समानधर्मी थे। दोनों ने शोषण विहीन समाज का रोमानी स्वप्न देखा और मानवता की सेवा में जीवन पर्यंत लगे रहे। दोनों एक मंच पर आना चाहते थे। सैद्धान्तिक सहमति व कार्ययोजना बनने के बावजूद दोनों एक साथ नहीं आ सके। यदि दोनों एक साथ आ गए होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती। अब यह कार्य लोहिया व आंबेडकर के अनुयायियों को करना होगा वह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पुंयतिथि पर पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रसपा उपाध्यक्ष चौधरी रिक्षपाल, मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र, पूर्व विधायक एहसान अली, मनीष मिश्र आदि ने संबोधित किया ।