{"_id":"678e5143f96101fa990b124d","slug":"up-sp-instructed-its-workers-to-go-to-make-aam-aadmi-party-win-in-delhi-elections-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए जाएं
Mon, 20 Jan 2025 07:06 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:06 PM IST
सार
Delhi Assembly Elections: सपा ने साफ कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में सपा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। सपा ने स्पष्ट किया दिल्ली में कांग्रेस की तुलना में आप ज्यादा मजबूत है।
विज्ञापन
सपा ने किया आप का समर्थन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने अपने कार्यकर्ताओं से दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जुटने का आह्ववान किया है। दिल्ली से लगे यूपी के जिलों के सपा कार्यकर्ता भी वहां के चुनाव में मदद देंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस चुनाव में आप को पहले ही समर्थन दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में इंडिया गठबंधन का जो दल सबसे मजबूत है, सपा का समर्थन उसी को रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस भी गठबंधन से अलग चुनाव लड़ रही है। सपा सूत्रों के मुताबिक, अगर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रचार में मदद की कोई डिमांड आएगी तो सपा उसे पूरा करेगी।
विज्ञापन
सपा के राज्यसभा सदस्य जावेद अली कहते हैं कि सपा का हरसंभव प्रयास है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी पुनः सत्ता में लौटे। वहीं, सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि हमारी दिल्ली इकाई के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी तरह से आप के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन