फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP-Congress alliance seen on ground in Amethi-Rae Bareli, thousands of SP workers seen with Rahul

यूपी: अमेठी-रायबरेली में जमीन पर दिखा सपा-कांग्रेस गठबंधन, राहुल-केएल शर्मा के साथ दिखे हजारों सपा कार्यकर्ता

Fri, 03 May 2024 02:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 May 2024 02:57 PM IST
सार

SP-Congress alliance: सपा और कांग्रेस का गठबंधन शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली के नामांकन के दौरान दिखा। यहां सपा के हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस के नामांकन जुलूस में दिखे। 

विज्ञापन
UP: SP-Congress alliance seen on ground in Amethi-Rae Bareli, thousands of SP workers seen with Rahul
राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली और अमेठी में आज कांग्रेस पार्टी का नामांकन हो गया। लंबी चुप्पी के बाद शुक्रवार की सुबह ही अमेठी और रायबरेली के प्रत्याशी घोषित किए गए। राहुल गांधी ने रायबरेली तो केएल शर्मा ने अमेठी से नामांकन भरा। खास बात यह रही कि इन दोनों नामांकनों में इंडिया गठबंधन जमीन पर एक साथ दिखा। कांग्रेस के साथ सपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। वह केएल शर्मा और राहुल गांधी दोनों के ही नामांकन जुलूस में शामिल हुए। खास बात यह रही कि सपा के कार्यकर्ता रायबरेली में राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखे। 

विज्ञापन


रायबरेली में दिखी जबर्दस्त गर्मजोशी
टिकट की घोषणा होते ही रायबरेली के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ता सुबह से जुटने शुरू हो गए। 10 बजते-बजते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां एकत्रित हो गए। यहां से राहुल के जुलूस को निकलकर नामांकन करना था। 11 बजे अचानक ही हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता झंडा और बैनर लिए इस जुलूस में शामिल हो गए। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूरी तरह से घुले-मिले दिखे। सपा के कार्यकर्ता अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। देखो देखो कौन आया, शेर आया शेर आया। राहुल गांधी के साथ चस्पा हुए इस नारे को सपा कार्यकर्ता भी जोश के साथ लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं के साथ सपा के स्थानीय नेता और पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वह बकायदा कांग्रेस कार्यालय में जमे रहे और जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट तक गए। 
विज्ञापन


अमेठी में भी दिखे साथ 
रायबरेली के साथ शुक्रवार को ही अमेठी में भी कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने पर्चा भरा। उनके साथ भी बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता दिखे। यहां पर सपा और कांग्रेस के साथ पीडीए के झंडे लहरा रहे थे। अमेठी के स्थानीय सपा नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने भरा नामांकन
राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन भर दिया है। आज सुबह ही कांग्रेस के द्वारा अमेठी और रायबरेली के लिए सीटों की घोषणा की गई थी। राहुल गांधी ने दोपहर करीब सवा दो बजे कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहे। 


आज सुबह ही राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से फुरसतगंज पहुंचे। वहां से अमेठी होते हुए रायबरेली आए। रायबरेली के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा करने के बाद राहुल का नामांकन जुलूस निकला। भारी भीड़ इस जुलूस में शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed