फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP changed its decision, only Akhilesh Yadav will contest elections from Kannauj, earlier Tej Pratap had b

लोकसभा चुनाव : सपा ने बदला फैसला, कन्नौज से अखिलेश यादव ही लड़ेंगे चुनाव, पहले तेज प्रताप बने थे प्रत्याशी

Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
सार

सपा की पारंपरिक सीट कन्नौज से अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने एक दिन पहले लिए गए फैसले को बदल दिया है। पहले यहां तेज प्रताप को उम्मीदवार बनाया गया था। 

विज्ञापन
UP: SP changed its decision, only Akhilesh Yadav will contest elections from Kannauj, earlier Tej Pratap had b
अखिलेश ही होंगे कन्नौज से प्रत्याशी

विस्तार

 समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव को लड़ाने का फैसला बदल लिया है। सपा नेतृत्व के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और नेता अखिलेश यादव के ही कन्नौज से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


इसके चलते अखिलेश ने खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। यहां बता दें कि समाजवादी पार्टी ने सोमवार को वहां से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी घोषित किया, लेकिन अगले ही दिन निर्णय बदलने की चर्चा सपा पदाधिकारी के बीच तैरती रही। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव 25 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन

चौथे चरण की 13 सीटों के लिए अबतक 80 प्रत्याशी मैदान में

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों के लिए अब तक 80 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये। मंगलवार को 35 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पहले 45 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मंगलवार को एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। इसके पहले दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

मंगलवार को शाहजहांपुर सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। खीरी लोकसभा सीट के लिए अब तक 04 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। धौरहरा से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सीतापुर से 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। हरदोई (अजा) लोकसभा सीट के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मिश्रिख (अजा) से एक. उन्नाव से तीन, फर्रूखाबाद से तीन, इटावा (अजा) से तीन, कन्नौज से तीन, कानपुर लोकसभा से छह, अकबरपुर से दो, बहराइच से एक और ददरौल से एक ने नामांकन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण की 13 लोकसभा सीटों ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल (शुक्रवार) को की जायेगी। 29 अप्रैल, 2024 (सोमवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इसके उपरान्त इन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची अन्तिम हो जायेगी। मतदान 13 मई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed