फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Six benami properties of Mafia Atiq Ahmed worth Rs. 6.35 crores became government's, purchased in the name

यूपी: माफिया अतीक अहमद की 6.35 करोड़ की छह बेनामी संपत्तियां हुईं सरकारी, अपने गुर्गों के नाम पर की थी खरीद

Fri, 10 Jan 2025 09:24 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Jan 2025 09:24 AM IST
सार

Atiq Ahmed: यूपी में माफिया रहे अतीक अहमद की कई करोड़ की संपत्तियां सरकारी घोषित कर दी गई हैं। इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 6.35 करोड़ रुपये से अधिक है।
 

विज्ञापन
UP: Six benami properties of Mafia Atiq Ahmed worth Rs. 6.35 crores became government's, purchased in the name
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की ओर से डेढ़ साल पहले माफिया अतीक अहमद की जब्त की गईं छह बेनामी संपत्तियां अब सरकारी हो गई हैं। आयकर विभाग के आदेश को नई दिल्ली स्थित निर्णायक प्राधिकारी ने सही ठहराते हुए स्थायी जब्तीकरण आदेश जारी कर दिया है। इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 6.35 करोड़ रुपये से अधिक है। इसे अतीक ने अपने गुर्गे मोहम्मद अशरफ उर्फ लल्ला के नौकर (चौकीदार) सूरजपाल के नाम पर खरीदा था।

विज्ञापन


दरअसल, अतीक की संपत्तियों की जांच के दौरान विभाग काे पता चला था कि उसने सूरजपाल के नाम पर तमाम जमीनों को खरीदा है। इसके बाद आयकर विभाग, लखनऊ की बेनामी संपत्ति निषेध इकाई ने प्रयागराज में स्थित इन छह संपत्तियों को जब्त कर लिया था। विभाग ने जब बीपीएल कार्डधारक सूरज पाल के बारे में गहनता से जांच की तो पता चला कि वर्ष 2018 से पहले भी उसके नाम से कई संपत्तियों को खरीदा गया था। तमाम बेशकीमती संपत्तियों का मालिक होने के बावजूद सूरज पाल ने कभी अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया, जबकि वह 2018 तक अपनी 11 संपत्तियों को बेच भी चुका था। अतीक ने सूरजपाल के नाम से 10 वर्षों में प्रयागराज और उसके आसपास के इलाके में करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की 100 बीघा जमीन खरीदी थी। विभाग ने अशरफ और सूरजपाल को कई बार नोटिस देकर तलब भी किया, लेकिन अशरफ जेल में होने की वजह से पेश नहीं हुआ और सूरजपाल ने भी कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


ये संपत्तियां हुई थी जब्त
विभाग ने प्रयागराज में बेनीगंज दरियाबाद स्थित तीन संपत्तियों को जब्त किया था, इसी तरह गौसपुर सदर के दो भूखंड और बजहा सदर की एक भूखंड को जब्त किया था। पता चला कि इन्हें खरीदने के लिए 2.38 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed