फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SIR process begins in the state, 1.62 lakh BLOs deployed; this is how you can become a voter

यूपी: प्रदेश में शुरू हुई एसआईआर की प्रक्रिया, लगाए गए 1.62 लाख बीएलओ; इस तरह से बन सकते हैं वोटर

Tue, 04 Nov 2025 09:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 04 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

Process to become a voter: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन सभी जिलों में मतदाताओं के लिए गणना फॉर्म बांटे गए।

विज्ञापन
UP: SIR process begins in the state, 1.62 lakh BLOs deployed; this is how you can become a voter
यूपी में शुरू हुई एसआईआर की प्रक्रिया। डेमो पिक। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सभी जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) प्रारंभ हो गया। पहले दिन सभी जिलों में मतदाताओं के लिए गणना फॉर्म बांटे गए। बीएलओ 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं को प्री-प्रिंटेड गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) उपलब्ध कराएंगे। इस काम में कुल 1.62 लाख बीएलओ लगाए गए हैं।

विज्ञापन


यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध और समावेशी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र दे रहे हैं और फॉर्म भरने में उनकी मदद भी कर रहे हैं। मतदाता द्वारा हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करने पर उन्हें पावती रसीद भी दी जाएगी।
विज्ञापन

रिणवा ने बताया कि प्रदेश के सभी 162486 मतदेय स्थलों पर यह अभियान एक साथ चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीएलओ इस काम में जुटे हुए हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं में अभियान के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए इस नंबर पर करें कॉल
आयोग ने मतदाताओं से अपील है कि वे गणना प्रपत्र भरकर अपने नवीनतम फोटो समेत हस्ताक्षरित प्रतियां यथाशीघ्र बीएलओ को लौटाएं और प्राप्ति रसीद अवश्य ले लें। मतदाता आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 या 1800-180-1950 पर कॉल की जा सकती है।


याद रखें ये तिथियां
यहां बता दें कि गणना प्रपत्र का वितरण और संकलन 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगा। वोटर लिस्ट के मसौदे का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 8 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी। फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed