{"_id":"614d61328ebc3e0a0c3bace3","slug":"up-singapore-is-keen-to-invest-in-integrated-township-and-data-center-area-simon-wang-wei-kun-demands-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप व डाटा सेंटर क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है सिंगापुर, साइमन वांग वी कुन ने की जमीन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप व डाटा सेंटर क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है सिंगापुर, साइमन वांग वी कुन ने की जमीन की मांग
Fri, 24 Sep 2021 10:55 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:55 AM IST
सार
सिंगापुर की दो कंपनियां नोएडा में डाटा सेंटर की स्थापना करना चाहती हैं। एक अन्य कंपनी कानपुर में एग्रो के क्षेत्र में निवेश की इच्छुक है। इसके अलावा सिंगापुर के निवेशक वाराणसी में स्किल सेंटर के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग वी कुन ने प्रदेश में लॉजिस्टक, इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप व डाटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश में रुचि जताई है। उन्होंने कहा है कि सिंगापुर की दो कंपनियां नोएडा में डाटा सेंटर की स्थापना करना चाहती हैं। एक अन्य कंपनी कानपुर में एग्रो के क्षेत्र में निवेश की इच्छुक है। इसके अलावा सिंगापुर के निवेशक वाराणसी में स्किल सेंटर के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने उद्यम स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सिंगापुर के उच्चायुक्त कुन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी से अलग-अलग मुलाकात की। कुन ने कहा कि सिंगापुर के निवेशक प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र में निवेश के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी मजबूत हैं।
विज्ञापन
महाना ने सिंगापुर के निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार निवेशकों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार तथा विशेष सचिव औद्योगिक विकास डा. मुथुकुमारसामी बी. भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल व भयमुक्त वातावरण : तिवारी
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन व अवस्थापना सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश निवेशकों को अनुकूल व भयमुक्त वातावरण दे रहा है। प्रदेश में 21 नई इंवेस्टमेंट फ्रे ंडली नीतियां लागू की गई हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को ओडीओपी के उत्पाद भेंट किए।