फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Shrikala, wife of former MP Dhananjay Singh, will contest elections from BSP, got ticket from Jaunpur

यूपी: बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला, जौनपुर से मिला टिकट

Mon, 15 Apr 2024 10:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Apr 2024 10:37 PM IST
सार

बसपा ने पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को टिकट दिया है। अब जौनपुर में मामला त्रिकोणात्मक होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
UP: Shrikala, wife of former MP Dhananjay Singh, will contest elections from BSP, got ticket from Jaunpur
former MP Dhananjay Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी बसपा के टिकट पर जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसकी पुष्टि सोमवार को मंडल कोआर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार ने की है। उनका कहना है कि मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में श्रीकला के चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। टिकट मिलने के बाद श्रीकला ने एक्स संदेश पर लिखा जय भीम, जय जौनपुर।

विज्ञापन


दोस्ती निभाने को जयंत ने झोंकी ताकत
 लोकसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले ही भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा बने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पश्चिमी यूपी में पूरी ताकत झोंक दी है। पहले दो चरणों के चुनाव में जयंत चौधरी ताबड़तोड़ रैली व सभाएं कर रहे हैं। संयुक्त सभाओं में भी शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में 16 से 24 अप्रैल तक उनकी सभाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा-गठबंधन में आने के बाद रालोद भले ही दो ही सीटों बागपत, बिजनौर पर चुनाव लड़ रही है। जयंत चौधरी 16 अप्रैल को अलवर, 17 अप्रैल को मवाना बिजनौर व बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में सभा करेंगे। इसके बाद शक्ति रथ पर सवार होकर संजीव बालियान के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। 18 अप्रैल को बागपत लोकसभा की बड़ौत व छपरौली विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। 19 अप्रैल को मोदीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन बागपत लोकसभा में जनसंपर्क भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed