फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP shivered due to melting: Mercury reached 2.4 degrees in Kanpur

ठिठुरा उत्तर प्रदेश: कानपुर में 2.4 डिग्री पहुंचा पारा, 140 नॉट से चल रही हवा बढ़ा रही गलन, अलर्ट पर ये जिले

Fri, 19 Jan 2024 09:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

पूरा यूपी गलन और ठिठुरन की चपेट में है। प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
UP shivered due to melting: Mercury reached 2.4 degrees in Kanpur
शीतलहर की चपेट में यूपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवाओं का रुख और रफ्तार बदलने के साथ ही प्रदेश के इलाके जबरदस्त ठंड की चपेट में आ गए हैं। बीच में एक दिन की राहत तो मिली, लेकिन शुक्रवार को गलन भरी ठंड का प्रकोप ज्यादातर जगहों पर रहा। इस बीच कानपुर में न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई और पारा बृहस्पतिवार के 7.1 डिग्री की अपेक्षा 2.4 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा रहा कानपुर। 

विज्ञापन


लखनऊ में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई और पारा 9 डिग्री से लुढ़कर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के पारे में भी गिरावट आई और अधिकतम तापमान 15.4 की अपेक्षा 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 18 इलाकों को अत्यधिक गलन से प्रभावित बताते हुए यहां पर कोल्ड डे घोषित कर दिया था। वहीं आगे भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताते हुए प्रदेश के कई इलाकों में ज्यादा ठंड को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, समूचे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इस वक्त 130-140 नॉट की जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। पछुआ हवाएं और ज्यादा ठंड का अहसास करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन और रात के पारे में आया बदलाव
न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक 4.7 डिग्री की गिरावट कानपुर में दर्ज की गई है। लखनऊ, लखीमपुरखीरी, वाराणसी, चुर्क, बलिया, बहराइच, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुर्सतगंज, फतेहगढ़, झांसी समेत कई इलाकों में पारा लुढ़का है। वहीं दिन के पारे में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 10-12 के बीच बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां-जहां पर धूप खिली हैं पर दिन का पारा 17.6 डिग्री तक पहुंचा है।

इन जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, कासगंज, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में ज्यादा ठंड को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके अलावा भी पूरे प्रदेश में ठंड से राहत नही मिलेगी।


लखनऊ समेत कई इलाकों में अत्यधिक गलन भरे दिन हुए रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गलन की बात कही है। कई जिलों में अत्यधिक गलन भरे दिन (कोल्ड डे) की घोषणा की गई है। इनमें लखनऊ, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, आगरा और अलीगढ़ शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed