फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Shia Central Waqf Board: Elections to be held on April 20, notification issued, BL Meena removed from the post of Administrator

उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड : 20 अप्रैल को होंगे चुनाव, अधिसूचना जारी, प्रशासक पद से हटाए गए बीएल मीणा

Thu, 25 Mar 2021 03:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
UP Shia Central Waqf Board: Elections to be held on April 20, notification issued, BL Meena removed from the post of Administrator
वक्फ बोर्ड - यूपी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीणा को उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का प्रशासक बनाए जाने के फैसले को वापस ले लिया है। बोर्ड में 20 अप्रैैल को चुनाव करवाए जाएंगे। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने 16 मार्च को मीणा को प्रशासक बनाया था। इस फैसले को असद अली खान ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी थी।

विज्ञापन


सुनवाई से पहले ही मीणा को हटाया
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीणा को उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का प्रशासक बनाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 18 मार्च को प्रदेश सरकार से पूछा था कि यह फैसला किस प्रावधान के तहत किया गया।
विज्ञापन


अदालत ने बोर्ड में जल्द चुनाव करवाए जाने का भी आदेश दिया था। अदालत ने अपने इस आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट 25 मार्च को तलब की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने अदालत में सुनवाई से पहले देर रात में ही बीएल मीणा को बोर्ड के प्रशासक पद से हटाते हुए अप्रैल के महीने में चुनाव करवाने का निर्णय लिया है। पिछले साल 18 मई में वसीम रिजवी का कार्यकाल खत्म होने के बाद से शिया वक्फ बोर्ड में चेयरमैन और सदस्यों के पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed