फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sensational incident in the capital; railway employee beaten to death by wife and son; reason revealed.

UP: राजधानी में सनसनीखेज वारदात, पत्नी और बेटे ने पीट-पीटकर रेलवे कर्मी को मार डाला; सामने आई ये वजह

Wed, 05 Aug 2026 11:34 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 05 Aug 2026 11:34 AM IST
सार

राजधानी के निगोहां क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान रेलवे कर्मचारी की कथित पिटाई से मौत हो गई। मृतक की मां ने पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट मौत का कारण बताई गई।

विज्ञापन
UP: Sensational incident in the capital; railway employee beaten to death by wife and son; reason revealed.
राजधानी में सनसनीखेज वारदात - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

निगोहां इलाके के मीरकनगर गांव में सोमवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे रेलवे कर्मी कैलाश चंद्र गौतम का उनकी पत्नी लज्जावती से विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। शोरगुल सुनकर कैलाश का बेटा शिवम भी वहां पहुंच गया। 

विज्ञापन


रेलवे कर्मी की मां रामपति का आरोप है कि मां, बेटे ने मिलकर कैलाश को इतना पीटा कि उनकी जान चली गई। रामपति ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कैलाश की मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि कैलाश चंद्र गौतम (54) रेलवे में इंडोर हॉस्पिटल में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। कैलाश के छोटे भाई दुर्गेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस को बड़े भाई के निधन की सूचना दी। रामपती ने बताया कि कैलाश सोमवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

घर में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई

किसी बात पर वह पत्नी लज्जावती से गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध पोते शिवम ने किया। इसके बाद घर में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। देर रात कैलाश की मौत हो गई। कैलाश के परिवार में पत्नी, दो बेटे शिवम और अनुज हैं। एक बेटी की पूर्व में मृत्यु हो गई थी। 

पुलिस का कहना है कि कैलाश की पत्नी व मां ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। साक्ष्यों के आधार पर लज्जावती और शिवम के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रामपति का आरोप है कि बहू और पोते की पिटाई से कैलाश की मौत हुई है।

 

शोर सुनकर भीड़ जमा हुई तो बंद कर लिया दरवाजा

शोरगुल सुनकर आसपड़ोस के लोग कैलाश के घर के बाहर जमा हो गए। लोगों की भीड़ देखकर लज्जावती और शिवम ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद भी काफी देर तक मारपीट और कैलाश की चीख बाहर सुनाई देती रही। थोड़ी देर बाद सब शांत हो गए। 

कैलाश बिस्तर पर बुसेध पड़े थे, जिनकी देर रात में हालत बिगड़ गई। इसके बाद कैलाश को छोटा भाई निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम कैलाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि छोटे भाई बबलू ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed