फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Secondary schools in the state will reopen tomorrow at revised timings, with holidays until the 14th; ano

UP: प्रदेश में आज से बदले समय पर खुलेंगे माध्यमिक स्कूल, इन स्कूलों में 14 तक अवकाश; तीन जनवरी को फिर छुट्टी

Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
सार

Secondary schools to reopen: यूपी के माध्यमिक स्कूल दो जनवरी से खुलने जा रहे हैं। यह स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। इधर प्राथमिक स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Secondary schools in the state will reopen tomorrow at revised timings, with holidays until the 14th; ano
स्कूलों में अवकाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में दो जनवरी (शुक्रवार) से प्रदेश के सभी माध्यमिक स्कूल खुल जाएंगे। सीएम योगी द्वारा 29 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। अब यह स्कूल दो जनवरी को खुल जाएंगे। बदले हुए समय में यह स्कूल सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय को एक घंटा कम किया गया है। पहले इन स्कूलों का समय साढ़े नौ से साढ़े तीन बजे तक का था। सर्दी को देखते हुए शासन द्वारा यह फैसला लिया गया था। इसका पालन अनिवार्य रूप से प्रदेश के सभी माध्यमिक स्कूलों को करना है। 

विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में हुए अवकाश 

माध्यमिक स्कूलों से इतर प्राथमिक स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित हो गया है। यह अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होता है। 15 दिन का यह शीतकालीन अवकाश बेसिक के अवकाश कैलेंडर में अंकित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों में होते हैं बदलाव

प्रदेश के निजी स्कूल शीतकालीन अवकाश अलग-अलग तिथियों पर होता है। हर स्कूल का अपने शैक्षिक कैलेंडर के आधार पर अवकाश घोषित करते हैं। ज्यादा सर्दी पड़ने पर जिलाधिकारी अपने स्तर पर अवकाश घोषित करते हैं, जिन्हें निजी स्कूलों को मानना होता है। 

विज्ञापन

तीन जनवरी को फिर अवकाश

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को नए साल 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें गर्मी की छुट्टियां और रविवार मिलाकर कुल 112 दिन विद्यालय बंद रहेंगे। जबकि बोर्ड परीक्षा के लिए 15 दिन तय किए गए हैं। वहीं कुल 238 दिन विद्यालयों में पठन-पाठन व कार्य होंगे। साल की पहला अवकाश तीन जनवरी को होगा। यह अवकाश हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर होगा। 

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार कुल 28 दिन सार्वजनिक अवकाश होंगे। वहीं 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होंगी। विशेष परिस्थितियों में स्थानीय जरूरत के अनुसार प्रधानाचार्य के विवेकाधीन तीन दिन की छुट्टी होगी। इसकी सूचना विद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा करने के साथ ही डीआईओएस को भी देनी होगी।

महिलाओं को मिलेगा करवा चौथ का अवकाश 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी कैलेंडर में कहा गया है कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ की छुट्टी होगी। क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज या हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत, अहोई अष्टमी व्रत के लिए महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र पर कोई दो दिन की छुट्टी दी जा सकेगी। राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शोक सभा केवल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों व छात्र-छात्रा के निधन पर ही होंगी। स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार होंगे। महापुरुषों के साथ-साथ स्वाधीनता आंदोलन के क्रांतिकारियों व समाज सुधारकों आदि के जन्म दिवसों पर विद्यालयों में कम से कम एक घंटे गोष्ठी या सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। यदि इस दिन छुट्टी है तो उसके एक दिन बाद संबंधित महापुरुष के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed