फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Secondary school holidays calendar released, these new holidays added, government takes decision on Karva

यूपी: माध्यमिक स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जोड़े गए ये नए अवकाश, करवा चौथ पर शासन ने लिया फैसला

Mon, 30 Dec 2024 08:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Dec 2024 08:01 PM IST
सार

School Holidays in UP: माध्यमिक स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस बार शासन ने बुद्ध पूर्णिमा की भी छुट्टी घोषित की है, जो 12 मई को पड़ रही है।
 

विज्ञापन
UP: Secondary school holidays calendar released, these new holidays added, government takes decision on Karva
यूपी के स्कूलों में अवकाश घोषित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर सोमवार को जारी कर दिया है। विभाग ने इस बार माध्यमिक विद्यालयों में बुद्ध पूर्णिमा की भी छुट्टी घोषित की है, जो 12 मई को पड़ रही है। इसके साथ ही इस साल कुल 30 दिन छुट्टी है। जबकि घोषित छुट्टी, रविवार व गर्मी की छुट्टियां मिलाकर कुल 119 दिन अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


जबकि बोर्ड परीक्षा के लिए 12 दिन आरक्षित हैं और कुल 234 कार्य दिवस होंगे। विभाग की ओर से जारी कैलेंडर में पिछले साल की तरह विवाहित महिला शिक्षिकाओं को करवा चौथ का अवकाश मिलेगा। जबकि क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज, हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत के लिए महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रधानाचार्य कोई दो छुट्टी दे सकेंगे।

विज्ञापन

तीन दिन का विवेकाधीन अवकाश 

UP: Secondary school holidays calendar released, these new holidays added, government takes decision on Karva
इस बार बोर्ड परीक्षाएं 12 दिन होंगी। - फोटो : अमर उजाला।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा है कि विशेष परिस्थिति में प्रधानाचार्य तीन दिन का विवेकाधीन अवकाश कर सकेंगे। राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोक सभा केवल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्रा के निधन पर ही होंगी। शोक सभा अंतिम घंटे (वादन) में की जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा है कि महापुरुषों, स्वाधीनता आंदोलन के क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों के जन्मदिवस पर विद्यालयों में कम से कम एक घंटे गोष्ठी, सेमिनार का आयोजन करें। छात्रों को ऐसे लोगों के व्यक्तित्व, कृतित्व व जीवन के प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी कारण से या रविवार का अवकाश है तो महापुरुषों से जुड़े आयोजन एक दिन बाद किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed