फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SDO will be able to give electricity connection till 25 kilowaat.

UP: 25 किलोवाट तक का कनेक्शन दे सकेंगे एसडीओ, अधिशासी अभियंता दे सकेंगे 36,00 केवी तक का कनेक्शन

Thu, 11 Jul 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Jul 2024 12:10 AM IST
सार

अवर अभियंता (जेई) को अब घरेलू एवं एकल वाणिज्यिक दुकान का चार केवी का कनेक्शन देने का अधिकार मिल गया है। पहले उन्हें सिर्फ घरेलू कनेक्शन देने का अधिकार था।

विज्ञापन
UP: SDO will be able to give electricity connection till 25 kilowaat.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर कॉर्पोरेशन में अब बिजली कनेक्शन देने के मामले में अभियंताओं की भार सीमा बढ़ा दी गई है। उपखंड अधिकारी अब निजी संस्थानों, वाणिज्यिक स्थानों एवं घरेलू कनेक्शन के मामले में 25 किलोवाट (केवी) तक का कनेक्शन जारी कर सकेंगे। पहले इन्हें 10 केवी तक की ही अनुमति थी। अधिकार बढ़ाए जाने से कनेक्शन लेने में होने वाली देरी खत्म होगी। उपभोक्ताओं को तत्काल कनेक्शन मिल सकेगा। इस संबंध में बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक मंडल ने आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक अवर अभियंता (जेई) को अब घरेलू एवं एकल वाणिज्यिक दुकान का चार केवी का कनेक्शन देने का अधिकार मिल गया है। पहले उन्हें सिर्फ घरेलू कनेक्शन देने का अधिकार था। इसी तरह अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अब सभी तरह के कनेक्शन 25 केवी से 3600 केवी तक का कनेक्शन जारी कर सकेंगे। इसी तरह अधीक्षण अभियंता (एसई) अब सभी तरह के 3600 मेगावाट से अधिक के कनेक्शन जारी कर सकेंगे। पहले उन्हें मुख्य अभियंता से अनुमति लेनी पड़ती थी।
विज्ञापन


अभियंताओं का अधिकार भी बढ़ाया
पावर कॉर्पोरेशन ने अभियंताओं का अधिकार भी बढ़ा दिया है। अब उपखंड अधिकारी कोटेशन के जरिये हर माह 50 हजार तक की सामग्री खरीद सकेंगे। पहले इन्हें 10 हजार तक का ही अधिकार था। एक्सईएन को पहले एक लाख प्रतिमाह का अधिकार था, जिसे बढ़ाकर अब दो लाख कर दिया गया है और माह की अधिकतम खरीद सीमा पांच लाख कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एसई अब पांच हजार रुपये की सीधे खरीद कर सकेंगे, जबकि पांच से 10 लाख की खरीद निविदा के जरिये कर सकेंगे। पर, अधिकतम सीमा प्रति माह की 25 लाख रुपये ही रहेगी। मुख्य अभियंता के खरीद की सीमा पहले की तरह ही रखी गई है। इसी तरह डिपाजिट (उपभोक्ता फीस आधारित) कार्य में अभी अभियंताओं की सीमा बढ़ा दी गई है। अब अधिशासी अभियंता 10 करोड़, अधीक्षण अभियंता 10 से 25 करोड़ और मुख्य अभियंता 25 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य खुद स्वीकृत कर सकेंगे। स्वीकृति से पहले तकनीकी स्वीकृति भी लेनी होगी।


लंबे समय से अभियंता संघ कर रहा था मांग
राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि संघ काफी समय से भार बढ़ाने संबंधी अधिकार बढ़ाने की मांग कर रहा था। कॉर्पोरेशन की ओर से भार बढ़ाने और वित्तीय अधिकार बढ़ाने से कार्यों में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed