फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Schools will open now, services of education friends and instructors from July, contract is for 11 months, honorarium is not available in June

यूपी : स्कूल अभी खुलेंगे, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों की सेवाएं जुलाई से, 11 महीने का होता है अनुबंध, जून में नहीं मिलता मानदेय

Tue, 14 Jun 2022 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 14 Jun 2022 07:56 PM IST
सार

इस बार शैक्षिक सत्र अभी 16 जून से शुरू हो रहा है। ऐसे में जिन शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों की सेवाएं जुलाई से शुरू होनी हैं, वह अभी कैसे पढ़ाएंगे? क्या उन्हें इस अवधि का मानदेय मिलेगा? या फिर उन्हें बिना मानदेय ही पढ़ाना होगा? इसको लेकर सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन
UP: Schools will open now, services of education friends and instructors from July, contract is for 11 months, honorarium is not available in June
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में अध्यापन करने वाले शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों का अनुबंध 11 महीने का होता है। यानी जुलाई से मई तक उनकी सेवाएं रहती हैं और मानदेय मिलता है। बाकी जून में उनकी सेवाएं नहीं रहतीं। वहीं इस बार शैक्षिक सत्र अभी 16 जून से शुरू हो रहा है। ऐसे में जिन शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों की सेवाएं जुलाई से शुरू होनी हैं, वह अभी कैसे पढ़ाएंगे? क्या उन्हें इस अवधि का मानदेय मिलेगा? या फिर उन्हें बिना मानदेय ही पढ़ाना होगा? इसको लेकर सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन


अनौपचारिक तौर पर शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को विद्यालय खुलने पर आने के लिए तो कहा जा रहा है, लेकिन मानदेय मिलेगा या नहीं? इस पर कोई उन्हें जवाब नहीं दे रहा। उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार स्थिति स्पष्ट न होने से संशय की स्थिति बनी हुई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने 16 जून से स्कूल खोले जाने और शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को आना है कि नहीं?
विज्ञापन


इस बारे में कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ। जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनौपचारिक रूप से शिक्षा मित्रों को विद्यालय खुलने पर आने के लिए कह रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि जनवरी में 15 दिन छुट्टी हुई थी, इसलिए जून में उसका समायोजन होगा। यह तर्क नियमानुसार उचित नहीं है। शासन जब जून से विद्यालय खोल रहा है तो अल्प मानदेय पाने वाले शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को उस महीने का मानदेय भी देना चाहिए। साथ ही अनुबंध की अवधि भी बढ़ाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed