फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Schools will have to upload students' year-long test and exam marks on the board's website

यूपी : स्कूलों को छात्रों के साल भर के टेस्ट और परीक्षा के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर करने होंगे अपलोड

Fri, 19 Nov 2021 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Nov 2021 09:03 PM IST
सार

यूनिट टेस्ट, अर्द्घवार्षिक परीक्षा के अलावा वार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक भी अपलोड होंगे।

विज्ञापन
UP: Schools will have to upload students' year-long test and exam marks on the board's website
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यूपी बोर्ड के स्कूलों को छात्रों के साल भर के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेसबाइट पर अपलोड करना होगा। यह व्यवस्था इसी साल से लागू की गई है। यूनिट टेस्ट, अर्द्घवार्षिक परीक्षा के अलावा वार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक भी अपलोड होंगे। ऐसे में स्कूलों को अंकों का रिकॉर्ड अपने पास रखना होगा। बोर्ड जैसे ही अंक अपलोड करने का आदेश जारी करेगा सभी स्कूलों को यह प्रक्रिया शुरू कर देनी होगी।

विज्ञापन


यह बदलाव कोरोना के दौरान उत्पन्न स्थितियों से हुई परेशानी के बाद किया गया। गत वर्ष कोरोना की वजह से स्कूलों में परीक्षाएं नहीं हो पाईं। कई स्कूलों ने अर्द्घवार्षिक नहीं कराई तो कई ने अंतिम परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा कराई तो उसके अंकों का रिकॉर्ड  नहीं रख पाए। कई स्कूलों को अंतिम गृह परीक्षा के बीच में ही कोरोना की वजह स्कूल को बंद करना पड़ा। इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं हुई और कक्षा नौ से 12 तक स्कूली परीक्षा व टेस्ट के औसत अंक के आधार पर बोर्ड रिजल्ट जारी किया गया।
विज्ञापन


अधिकांश स्कूलों के पास भी परीक्षाओं का रिकॉर्ड न तो था और न ही करा पाए। ऐसे में इस बार से सभी टेस्ट और परीक्षाओं के अंकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया। ताकि बोर्ड को रिजल्ट को लेकर कोई परेशानी हो तो उसके पास पहले से ही औसतन अंकों का आधार हो। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अर्द्घवार्षिक परीक्षा से दो बार यूनिट टेस्ट कराए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार यूनिट टेस्ट के साथ बाकी परीक्षाओं को भी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश है। यूनिट टेस्ट के अंक तो आंतरिक मूल्यांकन के अंक के तौर पर लिया जाएगा। अभी अर्द्घवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद कक्षा 10 और 12 के छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। जबकि बाकी कक्षाओं की गृह परीक्षा होगी। इस दौरान भी यूनिट टेस्ट होंगे। इन सभी के अंक ऑनलाइन अपलोड होंगे। उन्होंने बताया कि इसलिए सभी शिक्षकों को इसके रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड जब भी वेबसाइट पर अपलोड करने को कहेगा अपने स्कूल की लॉगइन आईडी से अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed