यूपी: सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन लखनऊ में रहेंगे मौजूद, शुरू हुई राजनीतिक चर्चाएं; नेताओं से हो सकती है बैठक
Mohan Bhagwat: मोहन भागत 17 और 18 फरवरी को लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। वह संघ के शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे कार्यक्रमों के तहत 17 और 18 फवरी को चार प्रमुख बैठक करेंगे। कुटुम्ब मिलन, सामाजिक सद्भाव बैठक, युवाओं से संवाद और प्रबुद्धजन गोष्ठी में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के लखनऊ महानगर ईकाई की ओर से किया जा रहा है।
बता दें कि शताब्दी वर्ष के तहत संघ प्रमुख क्षेत्र, प्रांतवार प्रवास के दौरान लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह अवध प्रांत के लखनऊ महानगर में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वहीं, सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख से भाजपा के कई बड़े नेताओं की मुलाकात भी संभव है। हालांकि इस बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह विशुद्ध रूप से संघ का कार्यक्रम हैं। इसलिए संघ प्रमुख से भाजपा नेताओं के मुलाकात का कार्यक्रम नहीं होगा।
विधानसभा में बजट पर चर्चा सोमवार से
विधानमंडल के बजट सत्र के तहत सोमवार से विधानसभा और विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका देंगे। शुक्रवार तक होने वाली इस चर्चा का अंत दलीय नेताओं, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन से होगा। इसके बाद बजट अनुदानों की मांगों पर विचार और मतदान होगा। अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में बजट को पारित कराया जाएगा।