फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanskrit Shiksha Parishad exam result declared.

UP: संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, 10वी में बहराइच की मानसी चौरसिया रहीं टॉपर

Sat, 20 Apr 2024 06:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Apr 2024 06:01 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ ही शनिवार को संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का भी परिणाम जारी कर दिया। 10वीं की परीक्षा में बहराइच की मानसी चौरसिया और 12वीं में सुल्तानपुर की पूनम तिवारी टॉपर रहीं।

विज्ञापन
UP: Sanskrit Shiksha Parishad exam result declared.

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी शानिवार को जारी किया गया। परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वी) परीक्षा में बहराइच की छात्रा मानसी चौरसिया टॉपर रहीं है। जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) में सुल्तानपुर की छात्रा पूनम तिवारी टॉपर रही हैं।
विज्ञापन


राजधानी स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक (राजकीय) अजय द्विवेदी, परिषद के सचिव शिवलाल और उप निदेशक विवेक नौटियाल ने परिणाम जारी किया।
विज्ञापन


अजय दिवेदी ने बताया कि परिषद की पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा स्तर की परीक्षा 15 फरवरी से एक मार्च तक प्रदेश में 129 केंद्र पर आयोजित की गई।

इसमें 31 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे। प्रदेश में संस्कृत के 1166 विद्यालय हैं। जहां पर उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटर) तक कि पढ़ाई होती है।

पूर्व मध्यमा का परिणाम 87.42 प्रतिशत और उत्तर मध्यमा का 86.63 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed