फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanskrit Education Council Board exam result declared

UP: संस्कृत शिक्षा बोर्ड का 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित, विद्यांशु और भूमिका रहे टॉपर

Wed, 30 Apr 2025 06:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड की 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं में 57 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
UP: Sanskrit Education Council Board exam result declared
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने परिणाम जारी किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं), उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) व उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं में मऊ के विद्यांशु शर्मा टॉपर बने जबकि 12वीं में जौनपुर की भूमिका प्रथम स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व संस्कृत बोर्ड सचिव शिव लाल ने परिणाम घोषित किया। इसके अनुसार 10वीं में 92.58 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

11वीं का परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.upmssp.com पर भी देखा जा सकता है।

UP: Sanskrit Education Council Board exam result declared
पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) के टॉपर विद्यांशु शर्मा व उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं की टॉपर भूमिका। - फोटो : amar ujala
नकी परीक्षाएं 27 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इनमें लगभग 57 हजार विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के निर्देशन में परीक्षाएं, मूल्यांकन व परिणाम की प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed