{"_id":"624332167d06466ea777ea48","slug":"up-sangeeta-solanki-called-in-cm-s-office-chief-minister-yogi-adityanath-gave-this-order-with-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : संगीता सोलंकी ने सीएम कार्यालय में किया फोन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से दिया ये आदेश...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : संगीता सोलंकी ने सीएम कार्यालय में किया फोन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से दिया ये आदेश...
Tue, 29 Mar 2022 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Mar 2022 09:51 PM IST
सार
सोमवार संगीता सोलंकी के लिए एक बेहद सुनहरी सुबह वाला दिन बन गया। महज एक फोन कॉल से हुई शिकायत का संज्ञान लिया गया और उनकी समस्या का समाधान किया करते हुए उनको कम समय में कार्यभार ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हैलो, मैं बुलंदशहर से संगीता सोलंकी बोल रही हूं। मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि कृपया मेरी समस्या का समाधान करें। सीएम सर से निवेदन है कि मुझे कार्यभार ग्रहण कराने का कष्ट करें। रविवार की सुबह परेशान हाल संगीता सोलंकी ने अपनी समस्या के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया। संगीता की समस्या का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से मेरठ के आला अधिकारियों को शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सोमवार संगीता सोलंकी के लिए एक बेहद सुनहरी सुबह वाला दिन बन गया। महज एक फोन कॉल से हुई शिकायत का संज्ञान लिया गया और उनकी समस्या का समाधान किया करते हुए उनको कम समय में कार्यभार ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन
संगीता सोलंकी ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता पद 'हिंदी' 2021 की लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें उनको आयोग द्वारा मेरठ के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज आवंटित किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी उनको प्रबंधक द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया जा रहा था। नियुक्ति के लिए उनसे लिपिक व प्रबंधक की ओर से पैसा मांगा जा रहा था। संगीता सोलंकी की समस्या का निस्तारण करते हुए सीएम ने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
महिला मुद्दों पर बेहद संवेदनशील हैं सीएम
विधानसभा में अपनी शपथ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाई दी। जिसका एक नायाब उदाहरण बनी बुलंदशहर की संगीता सोलंकी। संगीता सोलंकी की तरह ही प्रदेश भर की महिलाओं की समस्याओं का निदान भी उतनी ही तेजी से होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद आयोजित हुई बैठक में भी उन्होंने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण और उनके कल्याण से जुड़ी बातों पर जोर दिया।
विज्ञापन