फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Salaries of 12,000 senior teachers in the state are stuck, and after protests, a budget of 6 billion rupee

यूपी: प्रदेश के 12 हजार उच्च शिक्षकों का अटका वेतन, नाराजगी के बाद छह अरब का बजट हुआ जारी; जानिए मामला

Thu, 23 Jul 2026 08:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 23 Jul 2026 08:39 PM IST
सार

Teachers in UP: यूपी के उच्च शिक्षा विभाग के 12 हजार शिक्षकों का जून माह का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। इससे शिक्षकों में काफी नाराजगी है। 

विज्ञापन
UP: Salaries of 12,000 senior teachers in the state are stuck, and after protests, a budget of 6 billion rupee
उच्च शिक्षा विभाग में नही मिला दो महीने से वेतन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के 12 हजारों शिक्षकों को अभी तक जून का वेतन नहीं मिला है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से वेतन जारी करने से संबंधित ड्राइंग डिस्परिंग ऑफीसर (डीडीओ) में किए गए बदलाव की वजह से वेतन बाधित हुआ है। इससे शिक्षकों में काफी नाराजगी है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एडेड महाविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन के लिए डीडीओ कोड व अधिकार क्षेत्रीय अधिकारियों के पास था। शासन की ओर से इसे अकेंद्रीयकृत करते हुए पिछले दिनों बदल कर कॉलेज के प्रधानाचार्य को डीडीओ कोड दिया जा रहा था। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशक ने भी कहा था कि दिक्कत होगी।
विज्ञापन


इस बीच वेतन जारी करने का समय आ गया। किंतु डीडीओ को लेकर चल रही ऊहापोह में एडेड के शिक्षकों का वेतन नहीं जारी हो सका। बाद में फिर से डीडीओ कोड के लिए क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों को ही अधिकृत किया गया। इस बीच वित्त विभाग के अधिकारी के तबादले की वजह से कुछ दिन बजट नहीं जारी हो सका। अब बुधवार को जून से अगस्त तक के लिए छह अरब 66 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शासन की ओर से निदेशालय व निदेशायल क्षेत्रीय को और क्षेत्रीय कॉलेजों को वेतन का बजट जारी करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय व महामंत्री डॉ. अंशू केडिया ने बताया कि शासन स्तर से अकेंद्रीकृत व्यवस्था करने की वजह से वेतन जारी होने में दिक्कत हुई है। इसके लिए शासन स्तर पर वार्ता करके सभी चीजें पूरी करा दी गई हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में वेतन शिक्षकों के खाते में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed