{"_id":"64d3845d69c7e751cf00fbf0","slug":"up-s-arif-befriends-the-eagle-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरिफ का नया दोस्त: सारस जाने के बाद आरिफ की हुई बाज से दोस्ती, सड़क पर घायल हालत में मिला था उन्हें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरिफ का नया दोस्त: सारस जाने के बाद आरिफ की हुई बाज से दोस्ती, सड़क पर घायल हालत में मिला था उन्हें
Wed, 09 Aug 2023 06:47 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 09 Aug 2023 06:47 PM IST
सार
सारस के जाने के बाद आरिफ को नया दोस्त मिल गया है। जी हां, आरिफ के पास एक नई चिड़िया आ गई है। यह दोस्त एक बाज है।
विज्ञापन
बाज के साथ आरिफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी जिले के रहने वाले आरिफ, सारस की दोस्ती की वजह से देश भर में मशहूर हो गए। उनकी दोस्ती सोशल मीडिया में ऐसी आगे बढ़ी कि यूपी के राजकीय पक्षी को लेकर सरकार को आगे आना पड़ा और सारस को कानपुर के जू में भेज दिया। अब यही आरिफ एक दूसरी वजह से चर्चाओं में है। लेकिन मूल वजह किसी चिड़िया से दोस्ती ही है।
विज्ञापन
सारस के जाने के बाद आरिफ को नया दोस्त मिल गया है। जी हां, आरिफ के पास एक नई चिड़िया आ गई है। यह दोस्त एक बाज है। आरिफ इस दोस्त की पूरी कहानी बयां करते हैं। वह बताते हैं कि बीते दिनों एक बाज सड़क पर चोट खाकर गिरा हुआ था। आरिफ के पास इसकी खबर पहुंची तो उन्होंने उसका इलाज कराया। एक दो दिन देखभाल करने के बाद उसे छोड़ दिया। ये बाज की मोहब्बत ही थी कि वह लौटकर फिर उनके पास आ गया। सारस की तरह वह भी हर वक्त आरिफ के पास बना होता है। कभी उनके पास, कभी छत पर तो कभी उनके खेतों पर।
विज्ञापन
सारस की तरह अब आरिफ और बाज की दोस्ती मशहूर हो रही है। यह बाज आरिफ के इशारे समझने लगा है। आरिफ इसका मूड समझते हैं। वह समझते हैं कि कब उसे क्या चाहिए। आरिफ कहते हैं कि सारस की तरह तो नहीं हुआ है लेकिन वह उनका दोस्त बन चुका है।
विज्ञापन
सारस को रिहा ऐसी इच्छा
आरिफ कहते हैं कि मुझे अब सारस से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पिछली बार जब मैं कानपुर चिड़ियाघर गया तो मुझे रोक दिया गया। मैं चाहता हूं कि सारस मुझे मिले या ना मिले कब से कम आजाद हो जाए। इसके लिए वह जल्द ही न्यायालय जाने की बात भी कह रहे हैं।