{"_id":"64758e1ac1605e61e4090bb8","slug":"up-s-acting-dgp-r-k-vishwakarma-retiring-today-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP DGP: यूपी में फिर से कार्यवाहक डीजीपी चुने जाने के आसार, आज सेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी आरके विश्वकर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP DGP: यूपी में फिर से कार्यवाहक डीजीपी चुने जाने के आसार, आज सेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी आरके विश्वकर्मा
Tue, 30 May 2023 11:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 May 2023 11:18 AM IST
सार
यूपी के कार्यवाहक डीजीपी आर के विश्वकर्मा मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अभी तक प्रदेश के लिए स्थाई डीजीपी का निर्णय नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
यूपी के कार्यवाहक डीजीपी आर के विश्वकर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी आरके विश्वकर्मा की सेवानिवृत्ति में कुछ घंटे बाकी होने तक राज्य सरकार की ओर से पुलिस विभाग के नये मुखिया के चयन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग नहीं भेजा जा सका। इन हालात में दो दिन बाद फिर कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डीजी सीबीआईडी विजय कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा सकता है। प्रदेश के नये पुलिस मुखिया के पद के लिए डीजी कोआपरेटिव सेल आनंद कुमार और विजय कुमार में से किसी एक को चुना जाना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधान परिषद उपचुनाव: लोकसभा चुनाव के नए सियासी समीकरणों के संकेत, अपने-अपने गठबंधन को बचाए रही BJP-सपा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधान परिषद उप चुनाव से साफ हुई लोकसभा चुनाव के गठबंधन की तस्वीर
सोमवार को शासन स्तर पर मंथन के बावजूद प्रस्ताव भेजने पर निर्णय नहीं हो सका है। गृह विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बताते चलें कि डीजीपी आरके विश्वकर्मा 30 मई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पहले डीएस चौहान को भी कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।