{"_id":"618dfa8dd69e9a75fe4e9149","slug":"up-rs-102-crore-released-to-help-farmers-affected-by-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद के लिए और 102 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद के लिए और 102 करोड़ जारी
Fri, 12 Nov 2021 10:54 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:54 AM IST
सार
- 29 जिलों के किसानों के लिए कृषि निवेश अनुदान के रूप में सहायता
- प्रभावित किसानों का आंकड़ा 11 लाख पार, खाते में जाएगी राशि
विज्ञापन
यूपी में बाढ़ का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित किसानों की मदद के लिए शासन ने और 102.63 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे 2 लाख 98 हजार 496 किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सकेगी। जिलाधिकारी संबंधित किसानों के खातेे में धनराशि भेजने की कार्यवाही कराएंगे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह के मुताबिकवित्तीय वर्ष 2021-22 में बाढ़ से प्रभावित किसानों की संख्या 11 लाख पार कर गई है। राहत आयुक्त की वेबसाइट पर अब तक 11 लाख 44 हजार 320 प्रभावित किसानों का नाम फीड किया जा चुका है। इन्हें कृषि निवेश अनुदान के रूप में आर्थिक सहायता के लिए 377 करोड़ 41 लाख 61 हजार 630 रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन
इनमें से डाटा सत्यापित कर फ्रीज किए गए 52 जिलों के 8,25,756 किसानों को अलग-अलग पांच शासनादेश के जरिए 282 करोड़ 9 लाख 61 हजार 149 रुपये जारी किए जा चुके हैं। 29 जिलों के बकाया 2 लाख 98 हजार 496 किसानों में कृषि निवेश अनुदान वितरित करने के लिए 102 करोड़ 63 लाख 76 हजार 346 रुपये भी जिलाधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिलेवार यह धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन