फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roadways workers will get the outstanding installment of dearness allowance, AMD assured

यूपी : महंगाई भत्ते की बकाया किश्त पाएंगे रोडवेज कर्मी, एएमडी ने दिया आश्वासन

Tue, 10 Aug 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Aug 2021 07:16 PM IST
सार

मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि नियमित एवं संविदा कर्मियों की समस्याओं पर प्रतिनिधि मंडल ने एएमडी से मुलाकात करके वार्ता की।

विज्ञापन
UP: Roadways workers will get the outstanding installment of dearness allowance, AMD assured
roadways - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोडवेज के कर्मचारी बकाया महंगाई भत्ते की किश्त का जल्द भुगतान पाएंगे। ये आश्वासन रोडवेज की अपर प्रबंध निदेशक (एएमडी) सरनजीत कौर ब्रोका ने कर्मचारी प्रतिनिधियों को दिए। मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि नियमित एवं संविदा कर्मियों की समस्याओं पर प्रतिनिधि मंडल ने एएमडी से मुलाकात करके वार्ता की।

विज्ञापन


वार्ता के दौरान बाकी महंगाई भत्ते की किश्त, वेतन विसंगति, मृतक आश्रितों को नौकरी देने, नियमित व संविदा कर्मियों की बाकी अनुग्रह धनराशि, वर्ष 2001 तक नियुक्त संविदा कर्मियों को नियमित करने, सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त संविदा चालकों व परिचालकों के वेतन भुगतान में 50 फीसदी लोड फैक्टर की शर्त हटाने, आउटसोर्स कर्मियों को पारिश्रमिक का समय से भुगतान करने, आउटसोर्स कर्मियों को नियमित भर्ती में वरीयता देने, चालकों से मार्ग पर हुए चालान की धनराशि वसूलने की स्थिति पर समीक्षा कर रोक लगाने, अनुचित ढंग से की गई डीजल रिकवरी की जांच कर निरस्त करने, वर्तमान सामूहिक बीमा योजना व कर्मचारी कल्याण कोष योजना पर पुनर्विचार कर अधिक लाभकारी बनाने एवं चालक से परिचालक पद पर परिवर्तन करने की बात कहीं।
विज्ञापन


एएमडी ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में  रोडवेज की ओर से मुख्य प्रधान प्रबंधक  (प्राविधिक) जयदीप वर्मा,  प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) डीवी सिंह, प्रधान प्रबंधक (श्रम कल्याण) संजय शुक्ल, उप मुख्य लेखाधिकारी विद्याशु कृष्ण एवं रोडवेज परिषद की ओर से परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, अपर महामंत्री योगेंद्र कुमार, उप महामंत्री सुरेंद्र सिंह सिंगर व कोषाध्यक्ष बीके शुक्ला आदि उपस्थित थे 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed