फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways: Number of passengers decreased, passengers decreased continuously after fare increase

यूपी रोडवेज:घटी यात्रियों की संख्या, किराया बढ़ने के बाद कम हुए यात्री, घाटे में चल रही हैं सैंकड़ों बसें

Fri, 24 Nov 2023 01:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Nov 2023 01:22 PM IST
सार

एक हजार में से 150 से अधिक बसें घाटे में दौड़ रही हैं। ऐसे ही गोरखपुर परिक्षेत्र की तीन प्रतिशत, मेरठ की 4.3, मुरादाबाद की 4.49 देवीपाटन की 5.3 प्रतिशत बसों का लोड फैक्टर कम है। 

विज्ञापन
UP Roadways: Number of passengers decreased, passengers decreased continuously after fare increase
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बसों मे घटती यात्रियों की संख्या से रोडवेज प्रशासन चिंतित है। लोड फैक्टर सुधारने के लिए बसों का किराया कम करने की तैयारी है। जिन परिक्षेत्रों की स्थिति बदहाल है, वहां के अफसरों को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गत फरवरी में रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया गया था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से यात्रियों की संख्या में वृद्घि नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि 54 सीटर साधारण बसों में 50 प्रतिशत से अधिक यानी 36 यात्रियों के होने पर बस संचालन नो प्रॉफिट, नो लॉस की स्थिति में रहता है। ऐसे में जब लोड फैक्टर पचास प्रतिशत से कम रहता है तो बसें घाटे में आ जाती हैं। रोडवेज प्रबंधन लोड फैक्टर को लेकर रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा है। 22 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ परिक्षेत्र की 15.5 फीसदी बसों का लोड फैक्टर पचास प्रतिशत से कम है। 
विज्ञापन


इसका स्पष्ट मतलब यह है कि एक हजार में से 150 से अधिक बसें घाटे में दौड़ रही हैं। ऐसे ही गोरखपुर परिक्षेत्र की तीन प्रतिशत, मेरठ की 4.3, मुरादाबाद की 4.4,9 देवीपाटन की 5.3 प्रतिशत बसों का लोड फैक्टर कम है। सहारनपुर, चित्रकूट, झांसी, प्रयागराज, कानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, हरदोई, गाजियाबाद, आगरा, बरेली, वाराणसी, अलीगढ़, इटावा परिक्षेत्रों का लोड फैक्टर भी मानकों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीत ऋतु में बसों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करें
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शीत ऋतु में रोडवेज की बसों का सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए हैं। दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम की बसों में सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बसों की समय-समय पर जांच की जाए, उनमें कोई कमी हो तो उसे तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने निगम की सभी बसों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, विद्युत वायरिंग ठीक करने, हेडलाइट, बैक लाइट, टेल लाइट, इंडीकेटर लाइट, हार्न भी सही करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed