फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways News 727 roadways buses ran empty Answer sought from 11 officers two districts ARM suspended

UP Roadways: खाली दौड़ा दीं रोडवेज की 727 बसें... 11 अफसरों से जवाब तलब; इन दो जिलों के एआरएम पर गिरी गाज

Sat, 30 Dec 2023 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Dec 2023 08:36 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां अफसरों ने 727 रोडवेज बसें खाली दौड़ा दीं। मामले में 11 से जवाब तलब किया गया है। 25 और 26 दिसंबर को 15 सौ बसों में लोड फैक्टर की जांच कराई गई। जिसमें यह खुलासा हुआ।

विज्ञापन
UP Roadways News 727 roadways buses ran empty Answer sought from 11 officers two districts ARM suspended
up roadways

विस्तार

यूपी रोडवेज बसों में पैसेंजरों से होने वाली आय को लेकर अफसरों की लापरवाही सामने आई है। अफसरों ने 727 बसों में 25 से कम सवारी के साथ बसों को दौड़ा दिया, जिसके चलते 11 अफसरों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


प्रति बस यात्री और आय को लेकर गत 25 व 26 दिसम्बर को सर्वे कराया गया, जिसमें 11 क्षेत्रीय अफसरों की लापरवाही उजागर हुई है। इन अफसरों ने अपने बसों की निगरानी ही नहीं की, उनके कुप्रबंधन से रोडवेज की आय प्रभावित हुई है। कई बसें ऐसी भी जांच में मिली, जिसमें एक से पांच यात्री ही सवार थे। 
विज्ञापन


ऐसे में लापरवाही बरतने वाले 11 अफसरों के खिलाफ एमडी मासूम अली सरवर ने तीन दिनों में जवाबतलब किया है। रिपोर्ट में एमडी ने लिखा है कि क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ, अयोध्या, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और गोरखपुर को उनकी चरित्र पंजिका में क्यों न परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए हैं। बता दें कि जिन अफसरों से जवाबतलब किया गया है, उसमें लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी, अयोध्या के विमल राजन के अलावा गोरखपुर, नोएडा, हरदोई, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद और इटावा के आरएम शामिल हैं। 

उन्हें पहली जनवरी तक जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि ठंड और कोहरे को देखते हुए रोडवेज बसों में 25 से कम सवारी लेकर जाना मना है। ऐसे में सवारियां कम होने पर उन्हें दूसरी बसों में बिठाया जाना चाहिए था, लेकिन ड्राइवर व कंडक्टरों ने ऐसा नहीं किया। इसी वजह से एमडी ने प्रदेश के 11 अफसरों से जवाब तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

यहां कम मिले यात्री
लखनऊ परिक्षेत्र की 152 बसों में से 49 में पैसेंजर कम पाए गए। ऐसे ही अयोध्या परिक्षेत्र की 136 बसों में से 42 में, नोएडा क्षेत्र की 77 बसों में से 28 में, हरदोई क्षेत्र की 117 बसों में से 68 में, आगरा क्षेत्र की 56 बसों में से 48 में, बरेली क्षेत्र की 137 बसों में से 120 में, मुरादाबाद क्षेत्र की 242 में से 119 में, इटावा क्षेत्र की 43 बसों में से 20 में, गोरखपुर क्षेत्र की 163 बसों में 74 में, अलीगढ़ क्षेत्र की 128 बसों में से 74 में व गाजियाबाद क्षेत्र की 210 बसों में से 92 में कम यात्री मिले।

 

इधर दो एआरएम पर गाज गिरी
काम में लापरवाही बरतने के मामले में एमडी मासूम अली सरवर ने दो एआरएम को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इसमें सिद्धार्थनगर डिपो गोरखपुर क्षेत्र के एआरएम कैलाश राम व बड़ौत डिपो मेरठ क्षेत्र के प्रभारी एआरएम रामदास शामिल हैं, जिन्होंने काम में तत्परता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed