फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways earned a record Rs. 27 crore on Chhath

छठ पर यूपी रोडवेज ने कमाए रिकॉर्ड पौने 27 करोड़ रुपये

Tue, 24 Nov 2020 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Nov 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
UP Roadways earned a record Rs. 27 crore on Chhath
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) ने छठ के मौके पर पौने 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें गाजियाबाद और सहारनपुर परिक्षेत्र का सर्वाधिक योगदान रहा है। इसके पीछे कई मार्गों पर अधिकतर ट्रेनों का बंद होना बताया जा रहा है।  निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने मंगलवार को बताया की 21 नवंबर को हुई रोडवेज की 26 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपये की कमाई अब तक का रिकॉर्ड है। रोडवेज की आम दिनों में कमाई 14 से 16 करोड़ रुपये के बीच रहती है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह और सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना के टीम की मेहनत के कारण यह संभव हो सका है। गाजियाबाद परिक्षेत्र की कमाई 4 करोड़ 36 लाख 19 हजार और सहारनपुर की 3 करोड़ 27 लाख 18 हजार रुपये है।  
विज्ञापन


उधर, मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन पीआर बेलवरियार ने बताया वर्तमान में निगम के बेड़े की 12000 बस में से 10200 बसें यात्रियों को सफर करा रही है। सर्वाधिक कमाई वाले परिक्षेत्रों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। एक अन्य अफसर ने बताया कि अधिकतर ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण आम लोगों के सफर का साधन निगम की बसें ही रह गई हैं। हालांकि एसी बसों में पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed