फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: RLD celebrated Republic Day, State President said - Some non-politicians and criminals are strangulating d

UP: रालोद ने मनाया गणतंत्र दिवस, प्रदेश अध्यक्ष बोले - कुछ गैर राजनीतिज्ञ व अपराधी घोट रहे लोकतंत्र का गला

Sun, 26 Jan 2025 06:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 06:14 PM IST
सार

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया और कहा कि कुछ गैर जिम्मेदार राजनीतिज्ञों और अपराधियों द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।

विज्ञापन
UP: RLD celebrated Republic Day, State President said - Some non-politicians and criminals are strangulating d
रालोद का ध्वजारोहण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 76वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज के ही ऐतिहासिक दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान आधिकारिक रूप से लागू किया गया। देश के नागरिकों को विश्व के सबसे बड़े संविधान की गौरवमयी छाया में गणतंत्र का नागरिक होने का सम्मान मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है लेकिन कुछ गैर जिम्मेदार राजनीतिज्ञों और अपराधियों द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। इसलिए कुछ लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है। लोकतंत्र के इस पर्व पर देश के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि अपने संविधान की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा ले।
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed