{"_id":"6255b279a7664d17df02a93e","slug":"up-retiring-doctors-will-be-re-deployed-hospitals-will-be-allotted-on-april-17-and-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : रिटायर होने वाले डॉक्टरों की दोबारा होगी तैनाती, 17-18 अप्रैल को पता चलेगा कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : रिटायर होने वाले डॉक्टरों की दोबारा होगी तैनाती, 17-18 अप्रैल को पता चलेगा कहां
Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
सार
स्वास्थ्य महानिदेशालय ने 62 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को दोबारा तैनाती के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए 198 डॉक्टरों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को दोबारा तैनाती दी जाएगी। इसके लिए 17 एवं 18 अप्रैल को काउंसिलिंग होगी। इसमें डॉक्टरों को अस्पताल आवंटित किए जाएंगे। इन डॉक्टरों को उनके अंतिम वेतन से पेंशन की रकम कम करके मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशालय ने 62 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को दोबारा तैनाती के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए 198 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। इनमें से 100 डॉक्टरों को 17 अप्रैल एवं अन्य को 18 अप्रैल को अस्पताल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों का चयन करते समय उनकी विशिष्ट योग्यता का ध्यान रखा जाएगा। पहली प्राथमिकता रेडियोलॉजिस्ट, दूसरी एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी) और फिर महिला रोग विशेषज्ञ का चयन होगा। इसी तरह अन्य मानक भी तय किए गए हैं। दोबारा तैनात होने वाले डॉक्टर को प्राइवेट प्रैक्टिस न करने और बाहर से दवा न लिखने का शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन