फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Reshuffle in State Bureaucracy—6 PCS Officers Transferred; Read the Full List

यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बदलाव, 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट

Thu, 28 May 2026 09:47 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 28 May 2026 09:47 PM IST
सार

प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया है। मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को अब नया नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज बनाया गया है।

विज्ञापन
UP: Reshuffle in State Bureaucracy—6 PCS Officers Transferred; Read the Full List
Cm yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया है। मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को अब नया नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज बनाया गया है।

विज्ञापन


उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक श्री गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया के पद पर भेजा गया है, वहीं बलिया के स्थानान्तरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। भदोही की उपजिलाधिकारी सुश्री बरखा सिंह का ट्रांसफर प्रधान प्रबंधक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर हुआ है।
विज्ञापन


प्रतीक्षारत चल रहे दो अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है, जिसमें अविनाश कुमार गौतम को उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ और अभिषेक वर्मा को उपजिलाधिकारी, फर्रुखाबाद के पद पर तैनात किया गया है। कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त श्रीमती अमृता सिंह का स्थानांतरण अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमेठी के पद पर किया गया है। इसके साथ ही, वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को स्थानांतरित करते हुए अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed