{"_id":"61d70536efe1394b8f685747","slug":"up-recruitment-will-be-done-on-2504-posts-of-instructor-and-2430-in-police-radio-cadre-subordinate-services-selection-commission-has-sought-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अनुदेशक के 2504 और पुलिस रेडियो संवर्ग में 2430 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अनुदेशक के 2504 और पुलिस रेडियो संवर्ग में 2430 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मांगे आवेदन
Thu, 06 Jan 2022 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:35 PM IST
सार
अनुदेशक भर्ती लिखित परीक्षा के जरिये की जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों का 80 प्रतिशत अंक प्रत्येक अभ्यर्थी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बहुप्रतीक्षित अनुदेशक के 2504 भर्ती के लिए आवेदन मांग लिए है। अनुदेशक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क 18 जनवरी से 8 फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे। आवेदन पत्र में 15 फरवरी तक संशोधन किया जा सकेगा। अनुदेशक भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) 2021 में स्कोर कार्ड प्राप्त अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने अनुदेशक भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अनुदेशक भर्ती लिखित परीक्षा के जरिये की जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों का 80 प्रतिशत अंक प्रत्येक अभ्यर्थी को दिया जाएगा। सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए ऑनलाइन फीस का आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया है। परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक जुलाई 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले और अधिकतम 40 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित खेलों में कुशल खिलाड़ियों को 5 वर्ष, भूतपूर्व सैनिकों को तीन वर्ष और दिव्यांगजनों को आयु सीमा में अधिकतम 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
शैक्षिक एवं तकनीकी अर्हता
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल या उसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण।
- डीजीटी के तहत विभिन्न व्यवसायों में से किसी व्यवसाय में राष्ट्रीय शिल्प अनुदेशक प्रमाण पत्र प्राप्त।
इस प्रकार रहेगा क्षैतिज आरक्षण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी - 21
विकलांग - 70
महिला - 460
सैन्य वियोजित, भूतपूर्व सैनिक - 95
पुलिस रेडियो संवर्ग में 2430 पदों के लिए निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक, प्रधान परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के 2430 पदों पर भर्ती होगी। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के 1374, प्रधान परिचालक व प्रधान परिचालक यांत्रिक के 936 और कर्मशाला कर्मचारी के 120 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी से 28 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन आनलाइन लिए जाएंगे। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है। विश्वकर्मा ने बताया कि सभी पदों के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। भुगतान केवल इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ही स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन