{"_id":"69096154b5fb64353d05acce","slug":"up-recruitment-process-for-922-new-fire-service-positions-will-begin-soon-but-none-of-these-positions-are-fo-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फायर सर्विस में 922 नए पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, इसमें एक भी पद महिलाओं के नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फायर सर्विस में 922 नए पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, इसमें एक भी पद महिलाओं के नहीं
Tue, 04 Nov 2025 07:43 AM IST
रोहित मिश्र
अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:43 AM IST
सार
Fire Service in UP: यूपी में फायर सर्विस विभाग में जल्द ही 922 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि इसमें से एक भी महिला नहीं है।
विज्ञापन
फायर सर्विस में नौकरी के मौके।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश पुलिस के अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग के पुनर्गठन के बाद सृजित 922 पदों पर जल्द भर्ती होगी। पुनर्गठन के बाद तीन इकाइयों का गठन किया जाना है जिसमें रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम, एक्सप्रेसवे एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सेंटर तथा स्पेशियली ट्रेंड रेस्क्यू ग्रुप शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक्सप्रेसवे में प्रत्येक 100 किमी की दूरी पर एक फायर टेंडर और स्टाफ की तैनाती की जानी है। साथ ही, रत्येक रीजन में कमांडो की तरह स्पेशल यूनिट बननी है। एक्सप्रेसवे पर तैनात करने के लिए 244 कर्मियों की आवश्कता है। इसी तरह प्रत्येक रीजन में कमांडो की तरह स्पेशल यूनिट तैयार करने के लिए 183 कर्मियों की जरूरत है।
विज्ञापन
यह केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, विभिन्न आपात स्थितियों तथा सुपर हाईराइज इमारतों में होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किए जाएंगे। इसके अलावा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत 9 क्षेत्रीय एयरपोर्ट पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनशक्ति उपलब्ध कराने का भारत सरकार का प्रदेश सरकार के साथ एमओयू हुआ है। इसकी वजह से कुशीनगर, आजमगढ़, श्रावस्ती, कानपुर नगर, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट के लिए 420 कर्मियों की आवश्यकता है। वर्तमान में जिलों से ही कर्मियों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इतनी जनशक्ति चाहिए
अग्निशमन अधिकारी 14
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 46
लीडिंग फायरमैन 144
फायर सर्विस चालक 144
फायरमैन 438
लीडिंग फायरमैन (लेखा) 75
चतुर्थ श्रेणी(आउटसोर्सिंग) 61
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 46
लीडिंग फायरमैन 144
फायर सर्विस चालक 144
फायरमैन 438
लीडिंग फायरमैन (लेखा) 75
चतुर्थ श्रेणी(आउटसोर्सिंग) 61
कई विभागों में तैनाती नहीं
' हर विभागों की तरह फायर सेवा में भी महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। वैसे भी पहली बार कोई सरकार महिलाओं को बराबरी की भागीदारी देने का काम कर रही है। कई ऐसे विभाग हैं, जहां महिलाओं की तैनाती नहीं थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसपर विशेष फोकस किया है और महिलाओं को तैनात कर रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि जल्द ही फायर सेवा में भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।- बबीता चौहान, अध्यक्ष, उप्र राज्य महिला आयोग