फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Record rainfall in Moradabad, Prayagraj and other districts; heavy rain alert issued for these cities on T

यूपी का मौसम: अगस्त में अधिक बारिश से सुधरी मानसून की तस्वीर, आज कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Tue, 01 Sep 2026 01:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Sep 2026 01:04 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसूनी बरसात का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी बरसात का क्रम चलता रहेगा। 
 

विज्ञापन
UP: Record rainfall in Moradabad, Prayagraj and other districts; heavy rain alert issued for these cities on T
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश होने से उत्तर प्रदेश में मानसून की तस्वीर सुधर गई है। हालांकि एक जून से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में कुल बारिश अब भी सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। 53 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


सोमवार को मुरादाबाद में सर्वाधिक 149 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 132 मिमी और चित्रकूट में 67 मिमी बारिश हुई। बारिश के असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा गिरा और गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मानसून ट्रफ के साथ नमी की माैजूदगी से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी।

मानसून सीजन के तीन महीने में 552.8 मिमी हुई बारिश
एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 552.8 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 593.1 मिमी मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से सात प्रतिशत कम रही।

 

इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

UP: Record rainfall in Moradabad, Prayagraj and other districts; heavy rain alert issued for these cities on T
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, रायबरेली, अमेठी व आस पास के क्षेत्र ।
 

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आस पास के क्षेत्र।

 

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका

UP: Record rainfall in Moradabad, Prayagraj and other districts; heavy rain alert issued for these cities on T
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दारा नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed