फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rebel MLAs accuse SP president of spreading confusion, say no one is ready to return

UP: बागी विधायकों ने सपा अध्यक्ष पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, बोले- कोई भी वापसी को तैयार नहीं

Sat, 28 Feb 2026 08:50 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 28 Feb 2026 08:50 AM IST
सार

सपा छोड़कर भाजपा में गए बागी विधायकों ने सपा अध्यक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने स्पष्ट किया कि कोई भी विधायक सपा में वापसी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सपा की आंतरिक राजनीति से कई नेता असंतुष्ट हैं।

विज्ञापन
UP: Rebel MLAs accuse SP president of spreading confusion, say no one is ready to return
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के सोशल मीडिया पर आए बयान पर बागी विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष भ्रम फैला रहे हैं। अब उनके साथ कोई नहीं जाने वाला है। सपा से नाता तोड़कर भाजपा के खेमे में जाने वाले गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष खयाली पुलाव पका रहे हैं। तरह-तरह के भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा से नाता तोड़ने वाले सभी विधायकों से उनकी बातचीत हुई है। 

विज्ञापन


कोई सपा में वापसी नहीं कर रहा है। राकेश प्रताप ने दावा किया कि कुछ समय बाद सपा के कई विधायक उनके साथ आएंगे। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि सपा की आंतरिक राजनीति से लोग आजिज आ चुके हैं। यही वजह है कि कई विधायक भाजपा में अपना भविष्य देख रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी सपा में वापसी को लेकर कोई कयास नहीं लगाया जाए। विधायक अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी खुद को लेकर चल रही खबरों पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए भ्रामक बातें कही जा रही हैं। उन्होंने लिखा कि जहां तक उन्हें जानकारी है, उनके साथ सपा से निष्कासित कोई अन्य साथी विधायक भी वापस नहीं जाना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम तो हमें मिल गए और माया की हमें आवश्यकता नहीं है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed