फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rainfall will subside in the state in the next three days, water entered the assembly due to rain late on

यूपी: आने वाले तीन दिनों में प्रदेश से सिमटेगी बारिश, बुधवार देर रात हुई बारिश से विधानसभा में घुसा पानी

Thu, 14 Aug 2025 07:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Aug 2025 07:59 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में बुधवार की रात से लेकर गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। आने वाले दिनों में कई प्रदेश में बारिश में कमी आने के संकेत मिले हैं। 

विज्ञापन
UP: Rainfall will subside in the state in the next three days, water entered the assembly due to rain late on
विधानसभा के पास निरिक्षण करते मंडलायुक्त रौशन जैकब, नगर आयुक्त गौरव कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में बीते कई दिनों से हो रही मानसूनी बारिश अब तीन चार दिनों के लिए धीमी पड़ेगी। माैसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को पश्चिमी तराई इलाके सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में अच्छी बारिश हो सकती है। बाकी प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी और मध्यांचल में अगले तीन चार दिनों के लिए मानसूनी बारिश की सक्रियता में फिलहाल कमी के संकेत हैं। इस दाैरान पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपी के उन्नाव में सर्वाधिक 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बरेली में 140 मिमी और लखनऊ, बाराबंकी व हरदोई तीनों जिलों में 120 मिमी बारिश हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र अब दक्षिणी उड़ीसा में प्रवेश कर रहा है। इसके असर से अगले तीन चार दिनों तक प्रदेश के पूर्वी और मध्यांचल के हिस्सों में बारिश की सक्रियता में कमी के संकेत हैं। इस दाैरान पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

भारी बारिश में विधानसभा तक भरा पानी, शहर में घुटनों तक पानी

बुधवार शाम से देर रात तक हुई भारी बारिश से विधान भवन के जीतने अंदर बनी सड़क तक पानी भर गया। आशियाना, अलीगंज, सरोजनी नगर, डालीगंज  सहित शहर के तमाम इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। जिसके कारण बृहस्पतिवार सुबह तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विधान भवन के पास जलभराव की सूचना के बाद मंडलायुक्त रोशन जैकब और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी टीम के साथ बारिश के दौरान बुधवार देर रात मौके पर निरीक्षण को पहुंचे।

बारिश के कारण अलीगंज में करीब 20 फिट सड़क भी धंस गई। जिससे करीब 15 फिट गहरा गड्ढा हो गया। यह तो गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। जानकारी के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर बैरिकेडिंग कराई।

नगर निगम का दावा, रात से लगी टीमें

नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि बारिश को देखते हुए बुधवार रात में ही अभियंत्रण विभाग, जोनल सेनेटरी अधिकारियों, एसएफआई और सभी सुपरवाइजर को तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जलभराव निस्तारण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। निर्देश जारी होते ही नगर निगम की टीमें रात से ही फील्ड पर सक्रिय हो गईं। मुख्य बाजार, चौराहों, अस्पतालों और आवासीय इलाकों में पानी निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए गए। नालों और नालियों में जमे कचरे को हटाने का काम भी तेजी से जारी है, ताकि पानी की निकासी बाधित न हो। नागरिकों से अपील की है कि अगर कहीं भी जलभराव की समस्या सामने आती है तो टोल-फ्री नंबर 1533 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाएगा और बारिश के दौरान नगर निगम की टीमें 24 घंटे फील्ड पर मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed