{"_id":"64fdc47664c38cd25c0374a4","slug":"up-rain-water-started-dripping-from-the-roof-of-janrath-bus-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जनरथ बस की छत से टपकने लगा बारिश का पानी, महिला यात्री ने छाता खोलकर पूरी की यात्रा, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जनरथ बस की छत से टपकने लगा बारिश का पानी, महिला यात्री ने छाता खोलकर पूरी की यात्रा, वायरल हुआ वीडियो
Sun, 10 Sep 2023 06:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:58 PM IST
सार
मामला चारबाग डिपो की कैसरबाग से देहरादून जा रही एसी जनरथ बस का है। जिसकी छत बारिश में टपकने लगी और बारिश के पानी से बचने के लिए महिला यात्री ने छाता खोल दिया।
विज्ञापन
जनरथ बस। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में रोडवेज बसों की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बदहाली का आलम यह है कि साधारण बसों के साथ-साथ लग्जरी बसों की छतें टपक रही हैं। वीडियो वायरल हो रहे हैं और अफसर किरकिरी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला चारबाग डिपो की कैसरबाग से देहरादून जा रही एसी जनरथ बस का है। जिसकी छत बारिश में टपकने लगी और बारिश के पानी से बचने के लिए महिला यात्री ने छाता खोल दिया। एसी जनरथ बस संख्या यूपी 32 एमएन 9336 टू बाई टू सीटिंग क्षमता की है। बीती रात कैसरबाग से देहरादून जा रही बस में हरिद्वार पहुंचने पर भारी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ज्यादातर पैसेंजर सो रहे थे। छत टपकने से बारिश का पानी बस के केबिन से लेकर यात्रियों के सीटों पर आने लगा। पानी गिरने से पैसेंजर जाग गए। उधर सीटें भी भीगने लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते पूरी बस के अंदर फर्श पर पानी भर गया। इस बीच एक महिला यात्री ने अपना छाता निकालकर तान दिया, ताकि बारिश के पानी से बचाव किया जा सके। वहीं दूसरे यात्री कंबल व पगड़ी के सहारे खुद को पानी से बचाते नजर आए। इस अव्यवस्था से पैसेंजरों में नाराजगी व्याप्त हो गई। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन नाराज यात्रियों को बस कंडक्टर ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर शांत कराया। छत टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रोडवेज मुख्यालय के अफसरों की किरकिरी हुई। लेकिन अव्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
सिलकॉन की मात्रा कम होने से टपक रहा पानी
चारबाग डिपो की एसी जनरथ बस की बदहाली के पीछे मेंटीनेंस में लापरवाही है। बस नंबर यूपी 32 एमएन 9336 से लेकर 9350 तक की बसों की छत से पानी टपकने की शिकायतें परिचालकों द्वारा की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अव्यवस्था को सुधारने की कोशिश नहीं की जा रही है। बस के छत पर सिलिकॉन की मात्रा कम लगने की वजह से बारिश के पानी में वह उखड़ने लगा और छत से पानी नीचे आने लगा।
कराई जाएगी मरम्मत
पिछले महीने बसों की छत की मरम्मत कराई गई थी। चारबाग डिपो की जनरथ बस के छत से पानी टपकने की जानकारी नहीं है। बस वापस लौटने पर मरम्मत कराकर रूट पर भेजी जाएगी। -विनोद कुमार, सेवा प्रबंधक, रोडवेज