फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Alert Rain Expected from Tomorrow Dense Fog in 17 Districts Orange and Yellow Alerts Issued

यूपी: प्रदेश में कल से बारिश की चेतावनी, इन जिलों में दिखेगा घना कोहरा; यहां के लिए जारी हुए ऑरेंज-यलो अलर्ट

Tue, 28 Jan 2025 11:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 Jan 2025 11:31 AM IST
सार

UP Weather Forecast: कुछ दिनों तक साफ और तेज धूप देख रहे यूपी के लोग एक बार फिर से कोहरे और धुंध से प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की हे। 

विज्ञापन
UP Weather Alert Rain Expected from Tomorrow Dense Fog in 17 Districts Orange and Yellow Alerts Issued
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Weather Update In UP: प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बुधवार से फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 29 जनवरी से पश्चिमी यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पश्चिम के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसका पूर्वी यूपी और अवध क्षेत्र में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से दिन में तो ठंड से राहत है, लेकिन पछुआ चलने से रात में ठिठुरन है। कई इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पूर्वी और तराई के इलाकों में लगातार घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 17 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन

यहां कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां यलो अलर्ट

मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed