{"_id":"65f1f3030045ca79ab0fba13","slug":"up-rain-possible-in-west-uttar-pradesh-today-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तेज धूप से मार्च में लोगों को गर्मी की दस्तक का अहसास, पश्चिमी यूपी में आज बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तेज धूप से मार्च में लोगों को गर्मी की दस्तक का अहसास, पश्चिमी यूपी में आज बूंदाबांदी के आसार
Thu, 14 Mar 2024 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:32 AM IST
सार
तेज धूप के कारण मार्च के मध्य महीने में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, प्रदेश के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन में तेज धूप से लोगों को मार्च में गर्मी की दस्तक का अहसास होने लगा है। बुधवार की शाम पश्चिमी यूपी के अलीगढ़ व नोएडा में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह तक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में गरज के साथ मामूली बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
बताया कि आगामी 17-19 मार्च के बीच सोनभद्र व दक्षिणी पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।