{"_id":"6675c4f6f8e9cdcf61027877","slug":"up-rain-possible-in-next-two-three-days-in-uttar-pradesh-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगे बढ़ रहा मानसून, 26 जून तक पूरे प्रदेश पर छाने के आसार, कल से शुरू हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगे बढ़ रहा मानसून, 26 जून तक पूरे प्रदेश पर छाने के आसार, कल से शुरू हो सकती है बारिश
Sat, 22 Jun 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:04 AM IST
सार
कानपुर, प्रयागराज में 42 डिग्री, उरई में 44.6 डिग्री आगरा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पारा 40 से नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान भी दूसरे दिन 30 डिग्री से नीचे बना रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। देश में लगातार आगे बढ़ रहे मानसून की गति को देखकर आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ, अगले दो-तीन दिन में अच्छी बरसात के आसार जता रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हुई। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ी बहुत गर्मी के बीच भी खुशनुमा बना हुआ है।
विज्ञापन
विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से लू मुक्त घोषित कर दिया है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभी तीन-चार दिन तक लू से प्रभावित रहने के आसार भी जताए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां बरसात हुई, वहीं उरई व आसपास का इलाका भीषण लू की चपेट में भी रहा। 23 जून से देर-सबेर बरसात शुरू होगी। 24 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक इलाके बरसात से कवर होंगे। जबकि 26 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झमाझम होगी।
विज्ञापन
पारे में गिरावट से राहत बरकरार, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान
कानपुर, प्रयागराज में 42 डिग्री, उरई में 44.6 डिग्री आगरा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पारा 40 से नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान भी दूसरे दिन 30 डिग्री से नीचे बना रहा है। पारे में गिरावट के कारण तपिश से लोगों को राहत मिली है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार के बाद से पारे में उत्तरोत्तर गिरावट शुरू होगी और तीन से पांच डिग्री गिर सकता है पारा।
विज्ञापन
पश्चिम यूपी में लू और गर्मी करेगी परेशान
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश को लू से तो राहत मिल गई, लेकिन पश्चिमी इलाकों में लू का प्रकोप रहेगा। पारा में भी कुछ बढ़ोतरी के आसार हैं।