फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain may stop in the state from Wednesday, heavy rain alert issued for these districts on Tuesday

यूपी: बुधवार से प्रदेश में थम सकती है बरसात, मंगलवार को इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 09 Jul 2024 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jul 2024 12:06 AM IST
सार

Weather update in UP: यूपी में बारिश जारी है। करीब-करीब हर जिले में रोजना बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद बारिश कुछ हद तक थम सकती है। 

विज्ञापन
UP: Rain may stop in the state from Wednesday, heavy rain alert issued for these districts on Tuesday
लखनऊ के विकास नगर इलाके में बारिश से धंस गई सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में कम तीव्रता के साथ फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बरेली में पिछले 24 घंटे के दौरान असाधारण रूप से प्रदेश में सर्वाधिक 460 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं पीलीभीत में 170 मिमी और खीरी में 110 मिमी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को प्रदेश में बारिश की तीव्रता, क्षेत्रफल और वितरण में कमी होने की संभावना जताई है। बुधवार के बाद से बारिश में कुछ कमी आ सकती है। 

विज्ञापन


हालांकि इसके साथ ही मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश होती रहेगी, बीच बीच में धूप होने से उमस भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


तापमान में हुई बढ़ोत्तरी
प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, वहीं प्रयागराज में 35.9 डिग्री ,बलिया में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर मे सबसे कम 21 डिग्री, बस्ती में 22 डिग्री और बाराबंकी में 23. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के तराई इलाकों समेत 20 से अधिक इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज आदि तराई इलाकों समेत देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर आदि में भारी बारिश, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंद शहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 राजधानी में कमजोर हुआ मानसून, गर्मी व उमस बढ़ी

राजधानी में मानसून के कमजोर पड़ने से सोमवार को आसमान में सिर्फ बादलों की आवाजाही रही। बारिश न होने, हवा में ह्यूमिडिटी और दिन भर धूप छांह की वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा । मौसम विभाग की माने तो बारिश के लिए लोगों को फिलहाल दो दिन इंतजार करना पड़ सकता है।सोमवार को लखनऊ में पारे में 3.7 डिग्री उछाल के साथ अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 0.9 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ न्यूनतम तापमान में भी 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने की वजह से लखनऊ में आज से अगले दो दिनों तक बारिश की तीव्रता व वितरण में कमी आने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बृहस्पतिवार से उन्होंने मानसूनी बारिश के दोबारा रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed