फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain in many districts on the fifth day of Nautapa, bringing relief from the scorching heat and humidity

Weather in UP: नौतपा के पांचवें दिन कई जिलों में बारिश से तापमान गिरा, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

Fri, 29 May 2026 11:45 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 29 May 2026 11:45 AM IST
सार

यूपी में नौतपा की भीषण गर्मी में तप रहे लोगों को शुक्रवार सुबह मौसम ने थोड़ी राहत दी है। कई जिलों में हुई अच्छी-खासी बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ और तपन से राहत मिली है। देखें, मौसम अपडेट: 

विज्ञापन
UP: Rain in many districts on the fifth day of Nautapa, bringing relief from the scorching heat and humidity
मौसम ने ली करवट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में जारी भीषण गर्मी और तपन के बीच नौतपा के पांचवे दिन मौसम ने थोड़ी राहत दी है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, सुबह नौ बजे के करीब चटख हुई धूप ने फिर से परेशान किया। लखनऊ व अंबेडकरनगर सहित कई जिलों में अच्छी खासी बारिश हुई जिससे कि तापमान नीचे चला गया और लोगों को सुबह कूलर बंद करने पड़े। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। 
विज्ञापन




बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में तेज आंधी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

प्रदेश में बारिश और तेज आंधी के बन रहे हालात
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मौसम को तेजी से बदल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है।

इन जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी चलेगी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभत, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।
 

इन जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed