फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain and hailstorms cause temperatures to plummet across the state, with a severe storm alert for April 7

यूपी: बारिश और ओले से गिरा पूरे प्रदेश का तापमान, सात और आठ अप्रैल को भीषण तूफान का अलर्ट; चेतावनी जारी

Sun, 05 Apr 2026 08:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 Apr 2026 08:29 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दिनों पूरे प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
 

विज्ञापन
UP: Rain and hailstorms cause temperatures to plummet across the state, with a severe storm alert for April 7
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बार-बार करवट ले रहा मौसम आए दिन चौंका रहा है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के चलते प्रदेश में दो से तीन डिग्री की गिरावट महसूस की गई। सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं लेकिन सात व आठ अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावान व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सात अप्रैल को शुरू होगा जिसका असर आठ अप्रैल को पूरे प्रदेश में देखा जाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में रविवार को भी रहा। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके कमजोर पड़ने के साथ छह अप्रैल को प्रदेश के मौसम में आंशिक सुधार के कारण तापमान में मामूली बढ़त होगी। 

विज्ञापन

नौ अप्रैल को होगा बड़ा बदलाव 

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सात अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पश्चिमी भाग से शुरू होगा। इसके बाद मध्यवर्ती भाग तक पहुंचेगा और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश को प्रभावित करने करेगा। नौ अप्रैल से इसके कमजोर पड़ने के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री की प्रभावी गिरावट आएगी। इसके बाद 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट महसूस की गई। रविवार को दक्षिणी पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश हुई। इटावा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। कानपुर व आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed